HomeNewsकिआ इंडिया ने अंबाला कैंटोनमेंट में प्रोजेक्ट डी.आर.ओ.पी. का पांचवां चरण शुरू...

किआ इंडिया ने अंबाला कैंटोनमेंट में प्रोजेक्ट डी.आर.ओ.पी. का पांचवां चरण शुरू किया

अंबाला: किआ इंडिया ने इंडियन पॉल्यूशन कंट्रोल एसोसिएशन (आईपीसीए) और कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला के सहयोग से प्रोजेक्ट डी.आर.ओ.पी. के पांचवें चरण की शुरुआत की। परियोजना के तहत अंबाला कैंटोनमेंट के 90 आवासीय, सैन्य, शैक्षणिक और संस्थागत स्थलों को जोड़ा गया है।

इसका उद्देश्य प्लास्टिक कचरे के पृथक्करण, संग्रहण और प्रबंधन के साथ लोगों में जागरूकता व व्यवहार परिवर्तन को बढ़ावा देना है।यह पहली बार है जब प्रोजेक्ट डी.आर.ओ.पी. का विस्तार किसी रक्षा प्रतिष्ठान तक किया गया है।

अंबाला के जुड़ने के साथ यह पहल देश के 12 शहरों में सक्रिय हो गई है।आईपीसीए की उप निदेशक डॉ. राधा गोयल ने कहा कि स्रोत पर जागरूकता, व्यवस्थित संग्रहण और सभी हितधारकों की भागीदारी से टिकाऊ कचरा प्रबंधन व्यवस्था विकसित की जा सकती है। कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ राहुल आनंद शर्मा ने इसे नागरिक सेवाओं और जीवन गुणवत्ता सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

कार्यक्रम में पुनर्चक्रित प्लास्टिक से बने सामुदायिक कूड़ेदान और पार्क बेंच स्थापित की गईं। नुक्कड़ नाटक के जरिए जागरूकता संदेश दिया गया और प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments