HomeNews66 वर्षीय महिला को गंभीर हार्ट वाल्व लीकेज से राहत

66 वर्षीय महिला को गंभीर हार्ट वाल्व लीकेज से राहत

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला: पारस हेल्थ पंचकूला के डॉक्टरों ने 66 वर्षीय सरोज उप्पल के गंभीर माइट्रल वाल्व लीकेज का सफलतापूर्वक माइट्राक्लिप प्रक्रिया से उपचार किया। मरीज को गंभीर माइट्रल रिगर्जिटेशन, कमजोर हृदय और बार-बार हार्ट फेलियर की समस्या थी।

अधिक सर्जिकल जोखिम के चलते उनके लिए ओपन-हार्ट सर्जरी उपयुक्त नहीं थी।मरीज को डायबिटीज थी और दो बार हार्ट अटैक के बाद एंजियोप्लास्टी व स्टेंटिंग हो चुकी थी। इसके बाद माइट्रल वाल्व में गंभीर लीकेज विकसित हुआ और हार्ट फेलियर के कारण उन्हें तीन बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

पारस हेल्थ पंचकूला के इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी चेयरमैन डॉ. अनुराग शर्मा ने बताया कि हाई-रिस्क मरीज में माइट्राक्लिप के जरिए वाल्व लीकेज को नगण्य स्तर तक कम किया गया। 3डी ट्रांसइसोफेगल इकोकार्डियोग्राफी और एक्स-रे इमेजिंग की सहायता से करीब डेढ़ घंटे में प्रक्रिया पूरी हुई।

तीन महीने के फॉलो-अप में मरीज को सांस लेने में परेशानी नहीं हुई और उनकी जीवन गुणवत्ता में भी सुधार देखा गया। अस्पताल प्रबंधन ने इसे पंचकूला में एडवांस्ड स्ट्रक्चरल हार्ट केयर की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments