Tuesday, August 5, 2025
HomeNewsरचना सिंह को मिला प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग में प्रथम आने पर...

रचना सिंह को मिला प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग में प्रथम आने पर मिला गोल्ड मेडल – नेचुरोपैथी के द्वारा ही ठीक करती हैं रचना सिंह

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग (एनडीडीवाई) की परीक्षाओं में रचना सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गांधी नेशनल एकेडमी ऑफ़ नेचुरोपैथी नई दिल्ली द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में इनको गोल्ड मेडल एवं स्मृति चिन्ह तथा डिग्री देकर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान डॉक्टर जोरा सिंह, कुलाधिपति, देश भगत विश्वविद्यालय एवं गांधी स्मारक प्राकृतिक चिकित्सा समिति, नई दिल्ली के मंत्री डॉक्टर पुनीत मलिक द्वारा दिया गया। डॉ रचना सिंह ने बताया कि उन्होंने गांधी नेशनल अकादमी नई दिल्ली द्वारा संचालित साढ़े तीन वर्षीय प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग का कोर्स किया है।डॉ रचना सिंह ने बताया कि वह अपने ऊपर प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग को अप्लाई करती हैं।

नियमित योगाभ्यास करती हैं और अगर कोई बीमारी होती हैं तो नेचुरोपैथी के द्वारा ही ठीक करती हैं। आधुनिक चिकित्सा शैली में बीमारी को दबाया जाता है, लेकिन प्राकृतिक चिकित्सा में बीमारी को जड़ से समाप्त किया जाता है। इसमें रोग क्यों हुआ, उसके कारण पर जोर दिया जाता है तथा शरीर की शुद्धि करके रोग को दूर किया जाता है। ऐसा करने से रोग बार-बार वापस नहीं आता। उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि हर व्यक्ति को प्राकृतिक चिकित्सा और योग को अपनाना चाहिए ताकि वह स्वस्थ रह सके।

इस अवसर पर डॉक्टर हरीश यादव (हिसार) प्रीति गोयल, रुपिंदर कौर, डॉ जसमीत सिंह बेदी, डॉ आदित्य भारद्वाज, डॉ एचसी गुप्ता, मुकेश कुमार अग्रवाल, नरेश शर्मा, अमित, रमा देवी, विक्की, दीपक क्षेत्रपाल, मनोज, वीरभान, अमरदीप कौर, प्रवेश कुमार गौड़, अवतार सिंह, राजेश कुमारी, संजीव दिलावरी, अल्पना शर्मा, नीतू शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments