Monday, December 1, 2025
HomeBusinessमैकमा एक्सपो 2025 के दूसरे दिन तीन हज़ार से अधिक लोगों ने...

मैकमा एक्सपो 2025 के दूसरे दिन तीन हज़ार से अधिक लोगों ने उठाया फायदा

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: मैकमा एक्सपो 2025, भारत की प्रमुख मशीन टूल और ऑटोमेशन टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी, मशीन टूल प्रदर्शनी का आज दूसरा दिन है, जिसमें गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। एक्सपो के बारे में जानकारी देते हुए करमजीत सिंह ने बताया कि आज बी जे पी स्टेट प्रेजिडेंट जतिंदर पाल मल्होत्रा विशेष रूप से पहुंचे।

लोगों को एमएसएमई की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी और बताया कि हम एमएसएमई की योजनाओं से कैसे लाभ उठा सकते हैं।करमजीत सिंह ने बताया कि एक्सपो में दूसरे दिन विभिन्न वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया।

इस मौके पर ‘आत्मनिर्भर भारत’ को ज्यादा प्राथमिकता दी गई और भविष्य में भी इसे प्राथमिकता देने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि आज एक्सपो में तीन हजार से अधिक लोग पहुंचे और इसका लाभ उठाया। उन्होंने कहा कि इस एक्सपो से लोगों को काफी जानकारी मिल रही है। अंत में उन्होंने कहा कि यह एक्सपो 17 नवंबर तक चलेगा I

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments