Saturday, March 15, 2025
HomeNewsपंजाब पुलिस के एआईजी पर उनके ही रिश्तेदार ने लगाए भू-और रेत...

पंजाब पुलिस के एआईजी पर उनके ही रिश्तेदार ने लगाए भू-और रेत माफिया चलाने के गंभीर आरोप-भू-माफिया और रेत माफिया से 100 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति बनाई

सिटीन्यूज़ नॉउ/सहगल सुशील/सिंह परमदीप

चंडीगढ़। रोपड़ निवासी चांद कुमार ने पंजाब पुलिस के सेवानिवृत्त एआईजी अनिल जोशी पर भूमि और रेत माफिया चलाने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि एआईजी अनिल जोशी उनके दूर के रिश्तेदार हैं, उन्होंने अपनी ननिहाल की जमीन जो अनिल जोशी की मां और मौसी के नाम पर थी उन्हें बेची थी। जमीन बेचते समय अनिल जोशी ने अपनी मां के हस्ताक्षर करवाकर जमीन की रजिस्ट्री करवा दी थी। जबकि अपनी मासियों के हिस्से की रजिस्ट्री नहीं करवाई और पेमेंट भी चेक के माध्यम से ले ली। इसका विरोध करने पर अनिल जोशी ने पुलिस अधिकारी होने का अनुचित लाभ उठाते हुए उनके खिलाफ 04 झूठे मुकदमे दर्ज करवा दिए, जिसके कारण उन्हें लगभग 27 माह जेल में बिताने पड़े।

अब वह न्याय के लिए माननीय न्यायालय की शरण में गए हैं। चांद कुमार का कहना है कि अनिल जोशी ने पुलिस इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह और मंदीप सिंह के साथ मिलकर भू और रेत माफिया चलाया हुआ है। अनिल जोशी के खिलाफ विजिलेंस जांच भी चल रही है। लेकिन वहां भी उच्च अधिकारियों की शह और अपने पद का दुरूपयोग करने के कारण यह विजिलेंस जांच पिछले एक साल से अटकी पड़ी है। लुधियाना आयकर विभाग ने अनिल जोशी की 5 संपत्तियों की बिक्री पर रोक लगा दी है। चांद कुमार ने कहा कि उनकी मांग है कि उन्हें न्याय मिले और अनिल जोशी के खिलाफ दर्ज शिकायत पर कार्रवाई की जाए। उन्हें जो चार झूठे मतपत्र दिए गए थे, उनकी भी गहन जांच होनी चाहिए कि उन पर्चो में कितनी सच्चाई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments