सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़: एल्लाना पेट सॉल्यूशंस (APS) के किफायती प्रीमियम डॉग न्यूट्रिशन ब्रांड ‘बॉलर्स’ ने अब ‘बॉलर्स चैंपियन’ को बाजार में उतारा है। ये नई रेंज तंदुरुस्त और बेहद फुर्तीले कुत्तों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है जो किफायती मूल्य पर उपलब्ध है और जाने-माने क्रिकेट स्टार शुभमन गिल इसका चेहरा बने हैं।
चैंपियन को बेहद खास सब-ब्रांड के तौर पर पेश किया गया है, जिसका उद्देश्य ऐसे कुत्तों को सहारा देना है जिन्हें एनर्जी की कमी महसूस होती है, या फिर जिनको थोड़े और न्यूट्रिशन की ज़रूरत होती है। संतुलित मात्रा में पोषक तत्वों वाले, विज्ञान पर आधारित और पशु चिकित्सकों की कसौटी पर खरे इस रेंज को ऐसे तैयार किया गया है, जो कुत्तों की शारीरिक क्षमता, मांसपेशियों की मजबूती और कुल मिलाकर उनकी फुर्ती बनाए रखने में मददगार है।
चैंपियन की पैकेजिंग भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी से प्रेरित है, जो पहली नजर में ही मज़बूती, बुलंद हौसले और मुकाबला करने के जज्बे को दर्शाता है। साथ ही पालतू जानवरों की परवरिश करने वाले उन लोगों के लिए बेहद की किफायती भी है, जो कम कीमत पर बेहतरीन पोषण की उम्मीद रखते हैं।
शुभमन गिल की बेहद दमदार डिजिटल फिल्म के जरिए इसे लॉन्च किया गया, जिसमें एक दिग्गज एथलीट की तैयारी और कुत्तों की चुस्ती-फुर्ती के बीच समानता दिखाई गई है। मुख्यधारा के खेल विज्ञापनों की तर्ज पर बना यह कैंपेन अच्छी तरह से व्यवस्थित ट्रेनिंग के माहौल और अनुशासित प्रदर्शन को दिखाता है, जिसमें पोषण को शारीरिक क्षमता और फुर्ती बढ़ाने वाली सबसे अहम चीज के रूप में पेश किया गया है।

