HomeNewsखरड़ में पी-3वाई शिविर आयोजित, साधना से स्वास्थ्य का संदेश

खरड़ में पी-3वाई शिविर आयोजित, साधना से स्वास्थ्य का संदेश

सिटीन्यूज़ नॉउ

खरड़ (पंजाब ): चंडीगढ़ के निकट खरड़ स्थित अलकजर होटल, निज्जर चौक में आयोजित पी-3वाई शिविर ने लोगों को जीवन में सकारात्मक बदलाव की नई दिशा दी। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को बताया गया कि पी-3वाई सिस्टम के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन की सुखद इच्छाओं को पूर्ण करने की दिशा में आगे बढ़ सकता है। इस विशेष शिविर का संचालन पी-3वाई की प्रशिक्षक पुष्पिंद्रा महाजन द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र के अनेक लोगों ने भाग लेकर लाभ प्राप्त किया।

प्रशिक्षक पुष्पिंद्रा महाजन ने बताया कि पी-3वाई एक पूर्णतः प्रैक्टिकल योग पद्धति है, जिसमें परम योग और परम श्वास के अभ्यास से शरीर को नई ऊर्जा और शक्ति मिलती है। उन्होंने कहा कि यह तकनीक केवल आध्यात्मिक ही नहीं, बल्कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत प्रभावी है। शिविर में पी-3वाई के माध्यम से विभिन्न रोगों को दूर करने की क्षमता का प्रदर्शन भी किया गया, जिसे देखकर उपस्थित लोग काफी प्रभावित हुए।

इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरी जीवनशैली में पी-3वाई जैसी विधाएं लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही हैं। यह न केवल तनाव और चिंता को कम करती है, बल्कि व्यक्ति को आत्मिक संतुलन और स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा भी देती है। शिविर के अंत में प्रशिक्षक द्वारा सभी प्रतिभागियों को नियमित अभ्यास जारी रखने और इस ज्ञान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments