यात्रियों को मिलेगा तेज़ और सुविधाजनक फूड अनुभव-अब गाड़ी रोके बिना मिलेगा देसी स्वाद, ट्राइसिटी में शुरू हुआ पहला इंडियन क्यूज़ीन ड्राइव-थ्रू
सिटीन्यूज़ नॉउ, सुशील सहगल
मोहाली। ट्राइसिटी के फूड और ट्रैवल कल्चर में एक नया बदलाव देखने को मिला है। अब सफर के दौरान लोगों को केवल बर्गर और पिज़्ज़ा जैसे फास्ट फूड पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, क्योंकि पहली बार भारतीय व्यंजनों को ड्राइव-थ्रू फॉर्मेट में पेश किया गया है। यह पहल उन यात्रियों और परिवारों के लिए खास मानी जा रही है जो कम समय में स्वादिष्ट और ताज़ा भारतीय भोजन चाहते हैं।
सिटीन्यूज़ नॉउ से जानकारी साझा करते हुए चंडी हॉस्पिटैलिटी के सीईओ एवं ओनर सोनू चंडी ने बताया कि उनकी टीम पिछले 19 वर्षों से अमेरिका के कैलिफोर्निया में 15 रेस्तरां संचालित कर रही है और अब भारत में आधुनिक हॉस्पिटैलिटी कॉन्सेप्ट्स को बढ़ावा दे रही है।
इसी सोच के तहत “करीलेन किचन” और “करी एंड हॉप्स ब्रूइंग कंपनी” की शुरुआत की गई है, जहां ग्राहकों को तेज़ सेवा के साथ प्रामाणिक भारतीय स्वाद मिलेगा।उन्होंने कहा कि भारतीय भोजन लोगों की पहली पसंद रहा है, लेकिन ड्राइव-थ्रू सुविधा में इसकी कमी हमेशा महसूस की जाती थी।
नया कॉन्सेप्ट इसी जरूरत को पूरा करेगा।द ओबेरॉय होटल्स से जुड़े रहे शेफ आदित ग्रोवर को कुलिनरी कंसल्टेंट बनाया गया है, जिन्होंने मेन्यू और फ्लेवर तैयार करने में अहम भूमिका निभाई। वहीं एग्जीक्यूटिव शेफ हीरा अपनी मल्टी-क्यूज़ीन विशेषज्ञता के साथ संचालन संभालेंगे।कंपनी आने वाले समय में देश के अलग-अलग शहरों में भी ऐसे आधुनिक भारतीय फूड कॉन्सेप्ट्स शुरू करने की योजना पर काम कर रही है।

