HomeNews“केवल एक बैग नहीं, सपनों की जिम्मेदारी दी”

“केवल एक बैग नहीं, सपनों की जिम्मेदारी दी”

सुशील सहगल, सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला। शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं, बल्कि बच्चों को आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य देने का माध्यम है। इसी सोच के साथ लायनेस स्टार क्लब ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के 30 नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों को शैक्षिक किट वितरित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस पहल के तहत छात्रों को स्कूल बैग, पाठ्यपुस्तकें, रजिस्टर, ज्योमेट्री बॉक्स और पेन दिए गए, ताकि संसाधनों की कमी उनकी पढ़ाई में बाधा न बने। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के चेहरों पर उत्साह और नई उम्मीद साफ दिखाई दी।लायनेस मोनिका मित्तल ने छात्रों के लिए स्नैक्स और पेय पदार्थों की व्यवस्था भी की।

सिटीन्यूज़ नॉउ से बातचीत करते हुए क्लब सदस्यों ने कहा कि समाज में वास्तविक बदलाव तभी संभव है, जब हर बच्चे को शिक्षा का समान अवसर मिले। युवाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने की दिशा में यह अभियान एक सार्थक प्रयास माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments