HomeEducationटीवाईई चंडीगढ़ चैप्टर फाइनल 2025-26 में युवा उद्यमियों का दमदार प्रदर्शन

टीवाईई चंडीगढ़ चैप्टर फाइनल 2025-26 में युवा उद्यमियों का दमदार प्रदर्शन

सतलुज पब्लिक स्कूल की ‘ट्रैक एड’ और डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स की ‘स्किलवोरा एआई’ बनी संयुक्त विजेता

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली। युवा सोच अब केवल किताबों तक सीमित नहीं रही, बल्कि स्कूल स्तर पर ही स्टार्टअप संस्कृति का मजबूत आधार तैयार हो रहा है। इसी दिशा में टीआईई चंडीगढ़ द्वारा आयोजित टीवाईई चैप्टर फाइनल 2025-26 में छात्रों ने ऐसे इनोवेटिव स्टार्टअप मॉडल पेश किए, जो शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट, ट्रैकिंग और सामाजिक जरूरतों से जुड़े समाधान प्रस्तुत करते हैं।

प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों की 19 टीमों ने भाग लिया, जिनमें से 9 टीमों ने फाइनल राउंड तक पहुंचकर अपनी उद्यमशील क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।संयुक्त विजेता के रूप में सतलुज पब्लिक स्कूल की ‘ट्रैक एड’ और डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स की ‘स्किलवोरा एआई’ टीम ने बाजी मारी। वहीं ‘बायो रैप’ प्रथम रनर-अप और ‘माय कोफोर्ज’ द्वितीय रनर-अप रही। जूरी में डॉ. दपिंदर कौर बख्शी, सोमवीर आनंद और शुभम सागर साहू शामिल रहे, जिन्होंने छात्रों की प्रस्तुति, नवाचार और आत्मविश्वास की सराहना की।

सिटीन्यूज नाउ के साथ बातचीत में टीआईई चंडीगढ़ के अध्यक्ष पुनीत वर्मा ने कहा कि टीवाईई कार्यक्रम विद्यार्थियों को वास्तविक बिजनेस चुनौतियों और मेंटरशिप से जोड़कर भविष्य के इनोवेटर्स तैयार कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की गई और विजेता टीमें अब टीवाईई नेशनल फाइनल में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी। कार्यक्रम में डॉ. रजनीश शर्मा, हरित मोहन और डॉ. गोपन गोपालकृष्णन भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments