सिटीन्यूज़ नॉउ
पंचकूला: पंचकूला नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर-3 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुरेश कुमार वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अपने प्रतिद्वंदी को 1087 वोटों से हराया। उनकी जीत के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला तथा पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया।इस अवसर पर सुरेश कुमार वर्मा ने वार्डवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, भाजपा की विकासवादी नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनहितकारी नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है।भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुरेश कुमार वर्मा को जीत की बधाई देते हुए कहा कि जनता ने विकास और सुशासन पर मुहर लगाई है।
सुरेश कुमार वर्मा ने कहा — हम अपने क्षेत्र के सभी विकास कार्य करवाएंगे और वार्ड को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें विजयी बनाया है, उस विश्वास पर खरा उतरते हुए क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

