सिटीन्यूज़ नॉउ
बद्दी: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड ने अपने सीएसआर अभियान “जुपिटर केयर” के तहत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित किया। इस पहल का उद्देश्य दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना रहा।कैंप का मार्गदर्शन माननीय राम कुमार चौधरी द्वारा किया गया।
वहीं पार्क हॉस्पिटल की विशेषज्ञ मेडिकल टीम ने लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं।मेडिकल कैंप में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। यहां ईसीजी, बोन डेंसिटी टेस्ट, ब्लड टेस्ट, शुगर टेस्ट, कैंसर परामर्श और जनरल हेल्थ चेकअप जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर उन्हें जरूरी परामर्श और उपचार संबंधी सुझाव दिए।
इस अवसर पर कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशंस मुनीश परमार भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि कंपनी व्यापारिक विकास के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए भी प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी प्रयास जारी रहेंगे।ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में इस तरह के मेडिकल कैंप लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित होते हैं।

