HomeSportचंडीगढ़ में पंजाब टी10 लीग का आगाज़, 23 मई से अमृतसर में...

चंडीगढ़ में पंजाब टी10 लीग का आगाज़, 23 मई से अमृतसर में होंगे रोमांचक मुकाबले

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ : आगामी 23 से 31 मई 2026 तक अमृतसर में आयोजित होने वाली पंजाब टी10 क्रिकेट लीग के पहले संस्करण का रविवार को जीरकपुर स्थित रामाडा एनकोर में भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान लीग की आधिकारिक ट्रॉफी और टीम जर्सियों का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में खेल, फिल्म और संगीत जगत की कई नामी हस्तियां मौजूद रहीं।

ट्रॉफी का अनावरण मशहूर गायक एवं अभिनेता जगजीत संधू, अभिनेता एवं निर्देशक सचिन ऋषि तथा अभिनेता व सेलिब्रिटी क्रिकेटर राजीव ऋषि ने किया। समारोह में पंजाबी गायक मानवगीत गिल सहित कई कलाकारों और सेलिब्रिटीज ने भी शिरकत की। लीग आयोजकों वज़ीर अली खान और दानिश तलवार ने बताया कि टूर्नामेंट में आठ फ्रेंचाइज़ी टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें मोहाली मॉन्स्टर्स, लुधियाना लायंस, फिरोजपुर फाल्कन्स, पटियाला पैंथर्स, जालंधर जगुआर्स, बठिंडा बुल्स, अमृतसर एलीगेटर्स और मोगा मोंगूसेस शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि लीग में पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों, आईपीएल खिलाड़ियों, विदेशी खिलाड़ियों और पंजाब के उभरते युवा क्रिकेटरों को खेलने का अवसर मिलेगा। प्रमुख खिलाड़ियों में मनप्रीत गोनी, थिसारा परेरा और अजंता मेंडिस जैसे नाम शामिल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments