HomeSportआकाशवाणी के 90 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुई भव्य वॉकाथॉन

आकाशवाणी के 90 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुई भव्य वॉकाथॉन

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ : आकाशवाणी के 90 गौरवपूर्ण वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार सुबह 6 बजे एक भव्य वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आकाशवाणी चंडीगढ़, दूरदर्शन, प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB), सीसीडब्ल्यू और अन्य सहयोगी संस्थानों के 200 से अधिक अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

वॉकाथॉन को सुमीत गोयल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में ऊर्जा, उत्साह और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का विशेष माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर विकास भट्ट, पूनम अमृत सिंह, अश्वनी कुमार, आकांक्षा सक्सेना, प्रीतम सिंह, श्रीमती मीनाक्षी कालिया और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

कर्मचारियों के साथ उनके बच्चों और परिवारजनों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।वॉकाथॉन को आम नागरिकों से भी बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। सुबह भ्रमण करने आए लोगों और आकाशवाणी के पुराने श्रोताओं ने इस पहल की सराहना करते हुए आकाशवाणी से जुड़ी अपनी यादें साझा कीं।

यह आयोजन आकाशवाणी और जनसामान्य के बीच दशकों पुराने आत्मीय संबंधों को और मजबूत करने के साथ-साथ स्वास्थ्य, सद्भावना और सामूहिक सहभागिता का संदेश देने में सफल रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments