HomeEducationदेव समाज कॉलेज फॉर विमेन ने जारी किया नया प्रॉस्पेक्टस

देव समाज कॉलेज फॉर विमेन ने जारी किया नया प्रॉस्पेक्टस

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: सेक्टर-45बी स्थित देव समाज कॉलेज फॉर विमेन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपना नया प्रॉस्पेक्टस जारी कर दिया है। कॉलेज ने विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।प्रॉस्पेक्टस का विमोचन कॉलेज की चेयरपर्सन प्रो. (डॉ.) अग्नीज़ ढिल्लों, सेक्रेटरी मानविंदर सिंह मांगट तथा प्रिंसीपल प्रो. (डॉ.) नीरू मलिक द्वारा किया गया।

इस अवसर पर कॉलेज की एडवाइजर डॉ. जसपाल कौर, प्रॉस्पेक्टस प्रभारी डॉ. मनु ठाकुर और सुश्री रुचि अरोड़ा भी उपस्थित रहीं। कॉलेज हॉस्टल का नया प्रॉस्पेक्टस भी इसी अवसर पर जारी किया गया। नए प्रॉस्पेक्टस में बीए, बीबीए, बी.कॉम, बीसीए, एम.कॉम, एमए (अर्थशास्त्र) तथा एक वर्षीय डिप्लोमा इन ब्यूटी एंड वेलनेस सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई है। इसमें पात्रता मानदंड, शुल्क संरचना, प्रवेश प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियों का भी उल्लेख किया गया है।

पंजाब विश्वविद्यालय से संबद्ध तथा नैक द्वारा ‘ए’ ग्रेड प्राप्त यह संस्थान आधुनिक शिक्षण सुविधाओं, अनुभवी शिक्षकों, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों, छात्रावास सुविधा और मेधावी छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए जाना जाता है।अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी कॉलेज परिसर में संपर्क कर सकते हैं या कॉलेज की वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments