सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तुषार फाउंडेशन ने चंडीगढ़ क्लब में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योग और फिटनेस के प्रति अपनी जागरूकता दिखाई।
आयोजन का संचालन स्पोर्ट्स-13 स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी ने किया।कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय टंडन, आयुर्वेद एवं वेलनेस विशेषज्ञ आचार्य मनीष तथा फिटनेस आइकन त्रिपत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। तुषार फाउंडेशन की निदेशक किरण कौर ने कहा कि संस्था समाज में स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी यादविंदर सिंह ने युवाओं को फिटनेस, खेल और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर योग सत्र, फिटनेस प्रदर्शन और स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

