HomeEducationएमसीएम में कौशल आधारित शिक्षा से निखर रहा विद्यार्थियों का भविष्य

एमसीएम में कौशल आधारित शिक्षा से निखर रहा विद्यार्थियों का भविष्य

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: बदलते रोजगार परिदृश्य में विद्यार्थियों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने के उद्देश्य से मेहर चंद महाजन डीएवी महिला महाविद्यालय (एमसीएम) राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत विभिन्न कौशल संवर्धन पाठ्यक्रम संचालित कर रहा है। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्राओं में व्यावसायिक दक्षता, डिजिटल साक्षरता, संप्रेषण कौशल और उद्यमशीलता की सोच विकसित की जा रही है।

महाविद्यालय में डिजिटल मार्केटिंग, पब्लिक स्पीकिंग, बिजनेस कम्युनिकेशन, ई-कॉमर्स, बैकएंड वेब डेवलपमेंट, मोबाइल पत्रकारिता, फोटोग्राफी, ग्राफिक डिजाइनिंग, परियोजना प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास, अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग और सिक्योरिटी एनालिसिस सहित कई रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसके अलावा बेकरी, इंटीरियर डेकोरेशन, ब्यूटी केयर, जैविक खेती और सामाजिक अनुसंधान जैसे व्यावहारिक पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हैं।

महाविद्यालय विद्यार्थियों को इंटर्नशिप, उद्योग विशेषज्ञों से संवाद, उद्यमशीलता गतिविधियों और अनुभवात्मक अधिगम के अवसर भी उपलब्ध करा रहा है। कार्यवाहक प्राचार्या श्रीमती नीना शर्मा ने कहा कि एमसीएम का उद्देश्य छात्राओं को केवल डिग्री तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मविश्वासी, कुशल और रोजगार के लिए पूरी तरह तैयार बनाना है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments