HomeFestivalबी के एम विश्वास स्कूल के किंडरगार्टन विंग ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

बी के एम विश्वास स्कूल के किंडरगार्टन विंग ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकुला: बी के एम विश्वास स्कूल के किंडरगार्टन विंग में आज स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रंगारंग एवं देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ ‘जय हो’ गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके साथ ही बच्चों ने शानदार परेड में भाग लेकर सभी का मन मोह लिया।

विद्यालय परिसर “जय भारत”, “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा। नन्हे बच्चों की प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति की भावना से भर दिया।

इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर साध्वी नीलिमा विश्वास जी एवं प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू बाला जी उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें देशप्रेम, एकता और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने के लिए प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments