HomeEducationडीबीयू नशा मुक्त भारत अभियान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

डीबीयू नशा मुक्त भारत अभियान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सिटीन्यूज़ नॉउ

मंडी गोबिंदगढ़: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत देश भगत यूनिवर्सिटी ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल डिफेंस (NISD) और नेशनल सेंटर फॉर ड्रग एब्यूज प्रिवेंशन (NCDAP), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय (MoSJE) के सहयोग से पिनेकल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (PIFT), लुधियाना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम में NISD सदस्य एवं NCCDR, MoSJE के विशेष आमंत्रित सरदार सुखविंदर सिंह बिंद्रा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण में उनकी सक्रिय भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने NISD और MoSJE की ओर से उपलब्ध सहायता एवं संसाधनों की जानकारी भी साझा की।

चेयरमैन श्री समीर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए छात्र कल्याण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता दोहराई। गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ. तुलिका मेहता ने नशा मुक्त भारत के उद्देश्य और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।

डॉ. अतुल खजूरिया, डॉ. मिताली और डॉ. छवि ने भी संबोधित किया। विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. जोरा सिंह सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों और फैकल्टी की भागीदारी की सराहना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments