सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़, 29 सितंबर: फेस्टिव सीजन से पहले एआई+ स्मार्टफोन ने अपने डिवाइस इकोसिस्टम का विस्तार करते हुए पल्स 2 एफई, नोवाटैब और लैपटैब लॉन्च किए हैं।
कंपनी के मुताबिक, नए डिवाइसेज के जरिए कम्युनिकेशन, लर्निंग, एंटरटेनमेंट और प्रोडक्टिविटी के लिए अलग-अलग जरूरतों को पूरा करने का प्रयास किया गया है।पल्स 2 एफई को पहली बार स्मार्टफोन खरीदने या अपग्रेड करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
नोवाटैब 5जी कनेक्टिविटी और बड़ी स्क्रीन के साथ पढ़ाई व लर्निंग पर केंद्रित है, जबकि लैपटैब में 13.2 इंच डिस्प्ले, स्टायलस सपोर्ट और अटैचेबल कीबोर्ड दिया गया है, जो काम और मनोरंजन के लिए लैपटॉप जैसा अनुभव देने का दावा करता है।तीनों डिवाइसेज में एंड्रॉयड 16 के साथ एनएक्सटी क्यू ओएस, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, बड़ी बैटरी तथा 4जी/5जी कनेक्टिविटी दी गई है।
कंपनी के अनुसार, इनकी बिक्री 7 अक्टूबर 2026 की रात 11:59 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।एनएक्सटीक्वांटम शिफ्ट टेक्नोलॉजीज के सीईओ माधव शेठ ने कहा कि नए उत्पादों का उद्देश्य उपयोगी और किफायती तकनीक को अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाना तथा भारत में तैयार उत्पादों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना है।

