सिटीन्यूज़ नॉउ
पंचकूला: विश्व हृदय दिवस के अवसर पर पारस हेल्थ पंचकूला ने ‘एपार्टऑफयोरहार्ट’ अभियान शुरू किया। इसका उद्देश्य लोगों को हृदय स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने, जोखिम कारकों की पहचान और समय पर चिकित्सकीय सलाह के प्रति जागरूक करना है।अभियान के तहत पूर्व महापौर सीमा चौधरी और केसरी वीर फाउंडेशन के संस्थापक व अधिवक्ता करुण चौधरी की मौजूदगी में विशेषज्ञ चर्चा हुई।
कार्डियोलॉजी के चेयरमैन डॉ. अनुराग शर्मा, सीटीवीसी के चेयरमैन डॉ. दीपक पुरी समेत विशेषज्ञों ने हृदय रोग के जोखिम कारकों, चेतावनी संकेतों, नियमित जांच और समय पर उपचार के महत्व पर जानकारी दी।
पारस हेल्थ ने 1 से 28 सितंबर तक आवासीय कल्याण समितियों व विभिन्न संस्थानों में प्राथमिक जीवन रक्षक प्रशिक्षण देकर 5,000 से अधिक लोगों को प्रशिक्षित किया। उन्हें हृदय संबंधी आपात स्थिति में प्रारंभिक सहायता की जानकारी दी गई।
जागरूकता अभियान के तहत चंडीमंदिर और बरवाला टोल प्लाजा को लाल रोशनी से रोशन किया गया। संगीत चिकित्सा और हास्य प्रस्तुति के जरिए भी संदेश दिया गया। अभियान में नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, स्वस्थ वजन तथा रक्तचाप और मधुमेह नियंत्रण पर जोर दिया गया।

