HomeNewsएमसीएम डीएवी में फोक म्यूरल आर्ट पर कार्यशाला

एमसीएम डीएवी में फोक म्यूरल आर्ट पर कार्यशाला

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: मेहर चंद महाजन डीएवी महिला महाविद्यालय के ललित कला विभाग ने फोक म्यूरल आर्ट पर पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया । कार्यशाला के दौरान छात्राओं को समकालीन रचनात्मक अभिव्यक्ति के ज़रिए पारंपरिक लोक-कला तकनीकों को जानने और समझने का मौका मिला। कार्यशाला में पिडिलाइट इंडस्ट्रीज़ की श्रीमती संतोष वर्मा बतौर विशषज्ञ उपस्थित थी ।

इस कार्यशाला में लगभग 38 छात्राओं ने हिस्सा लिया और टेराकोटा प्लेटों पर थ्री डी भित्ति कलाकृतियां और पेपर प्लेटों पर जीवंत लोक-कला डिज़ाइन बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

कार्यशाला ने छात्राओं को पारंपरिक कला शैलियों के साथ प्रयोग करने और साथ ही अपने व्यक्तिगत कलात्मक दृष्टिकोण को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया। छात्राओं के उत्साह और रचनात्मक सोच की सराहना करते हुए, महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती नीना शर्मा ने उनके भविष्य के कलात्मक प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments