HomeNewsपी.के.आर. जैन स्कूल में आजादी का महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया

पी.के.आर. जैन स्कूल में आजादी का महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया

सिटीन्यूज़ नॉउ

अम्बाला : पी.के.आर. जैन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में भारत की स्वतंत्रता के 79 वर्ष पूर्ण होने एवं 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आजादी का महोत्सव हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय बैंड की शानदार सलामी से हुआ।

विद्यालय के प्रधान श्री धर्मपाल जैन एवं कार्यकारिणी के सदस्यों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने राष्ट्रगान के माध्यम से राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त किया।समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति कविताएं, भाषण, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। देशभक्ति नारों से विद्यालय परिसर गूंज उठा और उत्सवपूर्ण वातावरण बना रहा।

विद्यालय के सचिव श्री अमन जैन ने कहा कि स्वतंत्रता अधिकार के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद रखते हुए भाईचारा, शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गरीबी, अशिक्षा, भ्रष्टाचार एवं असमानता जैसी सामाजिक बुराइयों को दूर करने में योगदान देने का आह्वान किया।

प्रधानाचार्या श्रीमती नीरू शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश के विकास में योगदान देने का संकल्प दिलाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments