HomeNewsAutomobilesएथर ने कोणार्क ई-स्कूटर किया पेश, 200 किमी तक की रेंज

एथर ने कोणार्क ई-स्कूटर किया पेश, 200 किमी तक की रेंज

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: एथर एनर्जी ने इलेक्ट्रिक स्कूटरों को मेनस्ट्रीम बनाने के उद्देश्य से चंडीगढ़ में अपना नया ई-स्कूटर कोणार्क पेश किया। नए ईएल प्लेटफॉर्म पर तैयार कोणार्क एस और जैड सीरीज में छह वैरिएंट्स में उपलब्ध है और 200 किलोमीटर तक की आईडीसी रेंज देता है।

इसका विशेष इंट्रोडक्टरी मूल्य 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम, चंडीगढ़) रखा गया है।कंपनी के अनुसार कोणार्क में 10,000 किलोमीटर का सर्विस इंटरवल है। सभी वैरिएंट्स में पांचवीं पीढ़ी की बेडरॉक बैटरी दी गई है, जिस पर 10 साल या 1 लाख किलोमीटर तक की वारंटी के साथ वारंटी अवधि के अंत तक न्यूनतम 70 प्रतिशत बैटरी हेल्थ की गारंटी है।

स्कूटर में मेटल बॉडी, 14-इंच फ्रंट और 12-इंच रियर अलॉय व्हील, लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन, AeBS, रिजनरेटिव ब्रेकिंग, मैजिककी, ऑटोपॉप और एयरवॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

पंजाब में वित्तवर्ष 2027 की पहली तिमाही में एथर का बाजार हिस्सा 10.8 प्रतिशत रहा और कंपनी ने 1,011 स्कूटर बेचे, जो सालाना आधार पर 82 प्रतिशत वृद्धि है। हरियाणा में बाजार हिस्सेदारी 8.5 प्रतिशत रही और बिक्री 383 यूनिट रही, जो 174 प्रतिशत वृद्धि है।

कंपनी के अनुसार पंजाब में 10 एक्सपीरिएंस सेंटर और 9 सर्विस सेंटर, जबकि हरियाणा में 8 एक्सपीरिएंस सेंटर और 8 सर्विस सेंटर हैं। चंडीगढ़ में कोणार्क का लॉन्च क्षेत्र में कंपनी के रिटेल, सर्विस और चार्जिंग नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments