HomeEducationमहाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का आयोजन

महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का आयोजन

सिटीन्यूज़ नॉउ

बद्दी: महाराजा अग्रसेन स्कूल ऑफ फार्मेसी, महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय, बद्दी द्वारा ‘विश्व फार्मासिस्ट दिवस/सप्ताह 2026’ का आयोजन ‘स्वस्थ भारत : कॉम्बैटिंग एएमआर’ थीम के तहत किया गया। सप्ताहभर विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी, लीफलेट, स्लोगन, पोस्टर प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न जागरूकता एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें प्रत्येक प्रतियोगिता में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष गर्ग रहे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर प्रो. (डॉ.) आर.के. गुप्ता, कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रदीप सिंह वालिया, चांसलर नामित सुरेश गुप्ता, रजिस्ट्रार डॉ. पंकज नागलिया तथा स्कूल ऑफ फार्मेसी की निदेशिका प्रो. (डॉ.) मोना पिपलानी सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।निदेशिका प्रो. (डॉ.) मोना पिपलानी ने एएमआर के प्रति जागरूकता और इसके नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी।

कुलपति एवं चांसलर नामित ने विद्यार्थियों से दवाओं के उचित एवं जिम्मेदार उपयोग का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि डॉ. मनीष गर्ग ने रोगाणुरोधी प्रतिरोध (एएमआर), दवाओं के जिम्मेदार उपयोग और स्वास्थ्य सेवाओं में जागरूकता के महत्व पर विचार साझा किए।

इस अवसर पर जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी की। रैली के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को एएमआर के कारणों तथा दवाओं के जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में पंकज भटेजा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments