HomeNewsनशा मुक्त युवा अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक

नशा मुक्त युवा अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड एंटी-करप्शन फोर्स (NHRACF), चंडीगढ़ की ओर से “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत अभियान” के तहत पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज, सेक्टर-46बी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के अध्यक्ष कमलजीत सिंह पंछी और चेयरमैन अनिल वोहरा के नेतृत्व में टीम ने विद्यार्थियों को नशे के सामाजिक, शारीरिक और व्यक्तिगत दुष्प्रभावों की जानकारी दी।

कमलजीत सिंह पंछी ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा अपने साथियों को भी इसके खिलाफ जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसमें युवाओं, शैक्षणिक संस्थानों, अभिभावकों और समाज की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

इस दौरान NHRACF टीम ने कॉलेज की प्राचार्या प्रो. निशा अग्रवाल को नशा विरोधी जागरूकता पोस्टर भेंट किया। यह पोस्टर पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया द्वारा जारी किया गया था। विद्यार्थियों को जागरूकता पंपलेट वितरित कर नशामुक्त चंडीगढ़ और भारत के निर्माण में योगदान देने की शपथ भी दिलाई गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments