HomeNewsमिट्टी से कलाकृतियां गढ़ बच्चों ने सीखी पॉटरी कला

मिट्टी से कलाकृतियां गढ़ बच्चों ने सीखी पॉटरी कला

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला: बी.के.एम. विश्वास स्कूल, सेक्टर-9 में विद्यार्थियों के लिए बोध कौशल के अंतर्गत रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक पॉटरी गतिविधि का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को अनुभवात्मक एवं व्यावहारिक शिक्षा से जोड़ने के साथ उनकी रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति और विभिन्न कौशलों का विकास करना था।

गतिविधि के दौरान विद्यार्थियों ने मिट्टी को हाथों से आकार देकर विभिन्न आकृतियां और कलाकृतियां तैयार कीं। उन्होंने पारंपरिक पॉटरी कला की बारीकियों को समझते हुए अपनी कल्पनाओं को रचनात्मक रूप दिया।

गतिविधि में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।स्कूल प्रबंधन के अनुसार, ऐसी गतिविधियों से बच्चों में सूक्ष्म मोटर कौशल, एकाग्रता, धैर्य, रचनात्मक सोच और आत्मविश्वास विकसित होता है। साथ ही, उन्हें पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर सीखने का व्यावहारिक अनुभव मिलता है।

पॉटरी गतिविधि विद्यार्थियों के लिए सीखने और सृजन का आनंददायक अवसर रही। स्कूल में बोध कौशल के तहत आयोजित की जाने वाली ऐसी गतिविधियां बच्चों की जिज्ञासा, सृजनात्मकता और व्यावहारिक कौशल को बढ़ावा देने में सहायक हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments