HomeNewsरक्तदान में उत्कृष्ट योगदान के लिए विश्वास फाउंडेशन सम्मानित

रक्तदान में उत्कृष्ट योगदान के लिए विश्वास फाउंडेशन सम्मानित

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच), सेक्टर-32, चंडीगढ़ में आयोजित समारोह में गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से विश्वास फाउंडेशन को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं निस्वार्थ योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने फाउंडेशन को स्मृति चिह्न भेंट कर मानव सेवा के क्षेत्र में उसकी भूमिका की सराहना की।विश्वास फाउंडेशन की ओर से यह सम्मान संस्था की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास, ऋषि सरल विश्वास, ऋषि प्रभु विश्वास और साध्वी प्रीति विश्वास ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया।

समारोह में श्री मनदीप सिंह बराड़, प्रो. रवनीत कौर, डॉ. अतुल ढाकने और प्रो. विशाल गुगलानी सहित कई गणमान्य व्यक्ति और उपस्थित रहे।

यह सम्मान फाउंडेशन द्वारा नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे रक्तदान शिविरों, स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा आपात स्थिति में जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निरंतर प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

इस अवसर पर साध्वी नीलिमा विश्वास ने कहा कि यह सम्मान केवल संस्था का नहीं, बल्कि उन सभी रक्तदाताओं का भी है, जो निस्वार्थ भाव से रक्तदान कर मानव जीवन बचाने में योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान फाउंडेशन के सदस्यों, स्वयंसेवकों और रक्तदाताओं को मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और मजबूत करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments