सिटीन्यूज़ नॉउ
पंचकूला: जिला बार एसोसिएशन, पंचकूला द्वारा विश्वास फाउंडेशन एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा पंचकूला के सहयोग से जिला बार परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अधिवक्ताओं सहित अन्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 52 यूनिट रक्तदान किया।शिविर का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय संधीर ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. विशाल सैनी भी उपस्थित रहे। सिविल अस्पताल सेक्टर-6 के ब्लड बैंक की टीम ने डॉ. अमित सम्मी की देखरेख में रक्त एकत्रित किया।संजय संधीर ने रक्तदान को मानवता की सच्ची सेवा बताते हुए कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा कि एसोसिएशन भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी आयोजन करती रहेगी।
इस अवसर पर सचिव अमित मोर, उपाध्यक्ष सोनिया सैनी, संयुक्त सचिव दीक्षा शर्मा और पूर्व अध्यक्ष प्रमोद भारद्वाज सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे। सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।

