HomeNewsचंडीगढ़ के युवाओं को एआई से जोड़कर भविष्य संवारने का संदेश

चंडीगढ़ के युवाओं को एआई से जोड़कर भविष्य संवारने का संदेश

टैगोर थिएटर में आयोजित सम्मेलन में देश-विदेश के विशेषज्ञों ने की चर्चा

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: एआई के नवाचार, व्यावहारिक उपयोग और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा के लिए एआईएक्सकॉन 2026 का पहला संस्करण टैगोर थिएटर में आयोजित किया गया। एआईएक्स फाउंडेशन और वीएसएलएस की ओर से आयोजित सम्मेलन में शूलिनी यूनिवर्सिटी टाइटल स्पॉन्सर रही।

ब्रिक्स सीसीआई के चेयरमैन समीप शास्त्री मुख्य अतिथि तथा पंजाब सरकार के आईटी सचिव डॉ. धीरेंद्र कुमार तिवारी, शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर प्रो. विशाल आनंद और अभिनेता गुरप्रीत घुग्गी विशिष्ट अतिथि रहे।

एआईएक्स फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष और आयोजन अध्यक्ष अदित जिंदल ने कहा कि ट्राइसिटी के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रहकर वैश्विक अवसर हासिल करने के लिए प्रेरित करना सम्मेलन का उद्देश्य है। समीप शास्त्री ने एआई नवाचार और उसके व्यावहारिक इस्तेमाल के बीच की दूरी कम करने तथा स्टार्टअप्स और एमएसएमई के लिए एआई को सुलभ बनाने पर जोर दिया।

फोर्टिस मोहाली के डॉ. रावुल जिंदल ने चिकित्सा क्षेत्र में एआई की उपयोगिता बताते हुए कहा कि यह मेडिकल रिकॉर्ड, शोध, आंकड़ों के विश्लेषण और मरीजों की देखभाल में डॉक्टरों की मदद कर सकता है। प्रो. निष्ठा शुक्ला आनंद ने शिक्षा में व्यक्तिगत शिक्षण और मानवीय मूल्यों के संतुलन पर जोर दिया। टाई चंडीगढ़ के अध्यक्ष ब्रह्म अलरेजा ने एआई को दैनिक कार्यों का हिस्सा बनाने की बात कही।

सम्मेलन में स्वास्थ्य, शिक्षा, वित्त, कानून, उद्यम और शासन पर पैनल चर्चाएं हुईं तथा उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments