Home Blog Page 135

युगमदीप सिंह टिवाना मानशाहीया कॉलोनी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सम्मानित

सिटीन्यूज़ नॉउ

पटियाला 6 मई – यहाँ हाल ही में घोषित हुए आई.सी.एस.ई. की दसवीं कक्षा के परिणामों में कैटल स्कूल के छात्र युगमदीप सिंह टिवाना ने 98.4% अंक प्राप्त कर पटियाला में तीसरा स्थान हासिल किया। इस खुशी के मौके पर, छात्र युगमदीप सिंह टिवाना, जो मानशाहीया कॉलोनी पटियाला के निवासी हैं, को मानशाहीया कॉलोनी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर श्री सुरिंदर सिंह चड्ढा चेयरमैन, स्कॉलर फील्ड्स पब्लिक स्कूल, बलजिंदर सिंह कार्यकारी अधिकारी, समाना, मनमोहन सिंह (उप सचिव, लोक संपर्क, सेवानिवृत्त, पावरकॉम, डॉ. बी.एस. सोहल, दर्शन सिंह विरक लेक्चरर, खुशपाल सिंह सीनियर सहायक, पावरकॉम, महिंदर गोयल उद्योगपति, इंजीनियर राजदीप सिंह, चंदनदीप कौर प्रबंधक, स्कॉलर फील्ड्स पब्लिक स्कूल), गुरप्रीत कौर शिक्षा शास्त्री, और गुरशरण कौर शिक्षा शास्त्री आदि ने मानशाहीया कॉलोनी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से रंग-बिरंगी फुलकारी और गुलदस्ते भेंट किए और युगमदीप सिंह टिवाना के पिता सुखदीप सिंह टिवाना और माता दमनदीप कौर को बधाई दी।इसके अलावा, मानशाहीया कॉलोनी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से युगमदीप सिंह टिवाना के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

सर्व मनोकामनाओं की सिद्धि के लिए बगुलामुखी यज्ञ का आयोजन किया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : प्राचीन श्री गुग्गा माड़ी मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट, से 20-सी, चण्डीगढ़ में माता बगुलामुखी जन्मोत्सव के उपलक्ष में शत्रु नाश, न्यायालय में विजय प्राप्ति, स्वास्थ्य लाभ एवं सर्व मनोकामनाओं की सिद्धि के लिए बगुलामुखी यज्ञ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम आज सुबह श्री माता बगुलामुखी जी का अभिषेक किया गया। तत्पश्चात अखण्ड हवन के बाद नवीन पीताम्बरी वस्त्र धारण कार्यक्रम किया गया। रात्रि में पूर्णाहुति एवं भव्य सामूहिक आरती उपरान्त अटूट भंडारा बरताया गया। मंदिर कमेटी के पदाधिकारी शिव मौर्य ने बताया कि मंदिर में आज सुबह से लेकर देर रात तक सारा दिन भक्तों का तांता लगा रहा।

सिद्ध जोगी पौणाहारी जी का सर्वसांझा भजन उत्सव सम्पन्न पंचकूला : सिद्ध जोगी सेवा चैरीटेबल ट्रस्ट

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकुला:- ट्रस्ट के चेयरमैन विक्रांत शर्मा तथा प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि सर्वसांझा भजन उत्सव में हिमाचली भजन गायकों माता ज्वालाजी से सौरभ शर्मा, संजीव कुमार और मोनिका शर्मा गुरदासपुरा ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। संस्था के पदाधिकारियों एनके शर्मा, उमेश शर्मा, विनोद शर्मा, देशराज शर्मा, रविन्द्र नक‌ई, संजीव चौधरी, संदीप लवाणा व अश्वनी शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट इस कार्यक्रम के जरिए हिमाचली संस्कृति व लोकगीतों एवं उभरते लोकगायकों को मंच प्रदान करता है।

इस उत्सव में साधू समाज से नाथ समाज के अध्यक्ष महंत बुद्ध नाथ जी अपनी साधु-समाज टीम के साथ, जीरकपुर से जीत बाबा, लक्ष्मण बाबा के अलावा सीएम के राजनीतिक सलाहकार तरुण भंडारी, राकेश जगोता, पार्षद सोनिया सूद, ऊमेश सूद, जय कौशिक, वरिष्ट पत्रकार केसी मलकानिया, धार्मिक समाजसेवी पं आरके शर्मा के अलावा विनोद शर्मा, रोशन लाल शर्मा, रणसिंह ठाकुर, तिलकराज राणा, अदम्य शर्मा, बृजमोहन शर्मा, डोगरा, अजय बंटीं, बलबीर, अमित गोयल, विनोद शर्मा, आरआर कौशल, प्रवीण बाली, पवन धीमान, संदीप लवाणा, संजीव चौधरी, विनोद जिंदल, राकेश, जे‌ई साहिल, दिनेश शर्मा, अवतार सैणी, सतीश शर्मा, नेगी, अष्ट, विनोद ढकौली, कमल शर्मा व हरीश तथा हिमाचली समाज के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वक्फ संशोधन अधिनियम तुष्टिकरण की राजनीति का अंत करके मुस्लिम समुदाय को वास्तविक विकास की ओर ले जाएगा : मुफ्ती शमून कासमी

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : मुस्लिम विद्वान नेता मुफ्ती शमून कासमी ने वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 का जोरदार समर्थन करते हुए इस अधिनियम को मुस्लिम समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया और कांग्रेस पार्टी तथा कुछ मुस्लिम संगठनों द्वारा इसके विरुद्ध किए जा रहे विरोध की कड़ी आलोचना की।

मुफ्ती शमून कासमी, जो उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष हैं, ने आज यहां चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए कहा कि वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करेगा, जिससे इन संपत्तियों का उपयोग मुस्लिम समुदाय के कल्याण के लिए किया जा सकेगा। यह अधिनियम न केवल वक्फ बोर्ड में भ्रष्टाचार को रोकेगा, बल्कि यह सुनिश्चित करेगा कि वक्फ संपत्तियां मुस्लिम समुदाय के शैक्षिक, सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए प्रभावी ढंग से उपयोग की जाएं।

उन्होंने अधिनियम के प्रमुख लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे वक्फ बोर्ड में अधिक पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी, वक्फ संपत्तियों का डिजिटलीकरण और आधुनिकीकरण होगा, जिससे उनका प्रबंधन सुव्यवस्थित होगा, संपत्तियों की सुरक्षा में वृद्धि होगी और अवैध कब्जों से मुक्ति मिलेगी, वक्फ बोर्ड में महिलाओं और विद्वानों की उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होगा तथा वक्फ संपत्तियों से होने वाली आय का उपयोग मुस्लिम समुदाय के शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए किया जाएगा।

उन्होंने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और अन्य मुस्लिम संगठनों को भी चुनौती देते हुए कहा कि जो लोग आज वक्फ संशोधन अधिनियम का विरोध कर रहे हैं, वे वास्तव में मुस्लिम समुदाय के हितों की रक्षा नहीं कर रहे हैं, बल्कि कांग्रेस के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं। ये संगठन लोगों को गुमराह कर रहे हैं और मुसलमानों को केवल वोट बैंक बनाने में कांग्रेस की मदद कर रहे हैं। उन्होंने इन संगठनों से सवाल किया कि पिछले 70 वर्षों में उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लिए क्या किया है.

मुफ्ती कासमी ने मुस्लिम समुदाय से वक्फ संशोधन अधिनियम का समर्थन करने और भ्रामक प्रचार से प्रभावित न होने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इस अधिनियम के तहत किसी भी वक्फ संपत्ति को मुस्लिम समुदाय से नहीं लिया जाएगा, न ही किसी मस्जिद को प्रभावित किया जाएगा और न ही किसी कब्रिस्तान को सरकार अपने अधिकार में लेगी। मुस्लिम संगठन इन मुद्दों पर अफवाहें फैला रहे हैं।

मुफ्ती कासमी ने उन्होंने कुछ मुस्लिम संगठनों पर भी आरोप लगाया कि वे मुसलमानों को गुमराह कर रहे हैं और झूठी जानकारी फैलाकर विरोध प्रदर्शनों के लिए उकसा रहे हैं। ये संगठन मुस्लिम समाज में भ्रम फैला रहे हैं और अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए धार्मिक भावनाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्होंने कहा।मुफ्ती कासमी ने अपनी बात समाप्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू और गृह मंत्री अमित शाह का इस ऐतिहासिक कदम के लिए विशेष आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार का यह कदम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के सिद्धांत पर आधारित है, और यह मुस्लिम समुदाय को मुख्यधारा में लाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस अवसर पर हाजी शकील, अब्दुल रईस सहित और अन्य बुद्धिजीवी मुस्लिम लोग भी उपस्थित थे।

बापूधाम कॉलोनी की सड़कों की खस्ता हालत को लेकर किया प्रदर्शन

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : बापूधाम कॉलोनी की सड़कों की हालत बेहद ही खस्ता है जिससे आए आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आज इस मुद्दे पर कांग्रेस के स्थानीय निवासियों ने प्रदर्शन किया व कहा कि मौजूदा पार्षद दलीप शर्मा रोज इसी रास्ते से गुजरते हैं, परन्तु उसके बाद भी कोई समाधान नहीं निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र से लेकर के नगर निगम तक भाजपा का ही राज है परन्तु फिर भी समस्या अर्से से बरकरार है।

चंडीगढ़ में एक ही डोरी पर बंधे सैंकड़ों पतंगों के साथ एकता और भाईचारे का संदेश – परेड ग्राउंड में ‘रूह फेस्टिवल’

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ के परेड ग्राउंड में आयोजित हो रहे ‘रूह फेस्टिवल’ की सोमवार की शाम पंजाबी संगीत के सुरों में रंग गई, जब मशहूर गायक जसवंत जस्सी ने मंच संभाला। दिन भर रुक-रुक कर हुई बूंदाबांदी ने दर्शकों को थोड़ी देर तक रोके रखा, लेकिन जैसे ही शाम का मौसम सुहावना हुआ, लोग बड़ी संख्या में जस्सी की डिवोशनल और पंजाबी गायकी का आनंद लेने पहुंचे।

कार्यक्रम की शुरुआत जस्सी ने सूफियाना अंदाज में “मैं नीवां मेरा मुरशद उच्चा…” से की, जिसने माहौल को आध्यात्मिक रंग दे दिया। इसके बाद उन्होंने “मेरा पिया घर आया…” और अमीर खुसरो का प्रसिद्ध कलाम “छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाइके…” सुनाकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।

जैसे-जैसे शाम गहराती गई, दर्शकों की मांग पर जस्सी ने टप्पे और पंजाबी डांस नंबर्स की झड़ी लगा दी, जिन पर हर उम्र के लोग जमकर झूमते नजर आए। स्टेज के चारों ओर डांस का उत्साह देखते ही बनता था।गौरतलब है कि जसवंत जस्सी पिछले पंद्रह वर्षों से पंजाबी गायकी में सक्रिय हैं और वे दो बार सरस मेले में प्रस्तुति दे चुके हैं।

उन्होंने प्रसिद्ध कलाकार हॉबी धालीवाल सहित कई बड़े गायकों के साथ स्टेज साझा किया है।वहीं, दिन भर की बारिश के चलते पतंगबाजी के उस्ताद तौसीफ को काफी इंतजार तो करना पड़ा लेकिन , बाद दोपहर परेड ग्राउंड के बजाय सभी की नजरें एकटक आसमान की ओर रंग बिरंगी , एक डोर पर 100 पतंगों की ओर खिंच गयी :आसमान में पतंगों के साथ एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

हालांकि, फेस्टिवल के दौरान शिल्पकारों और कलाकारों द्वारा लाइव डेमो का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा, जो दर्शकों को पारंपरिक कला और संस्कृति से जोड़ता रहा।पतंगबाजी अमूल्य शौक है , लेकिन अब नहीं मिलते हैं शौकीन , वैसे रेगुलर पतंग उड़ाना हमें रखता है फ़िट , यह कहना है रामपुर के पतंगबाज तौफीक का , ट्रॉफी के स्टॉल में दो इंच से लेकर दो फ़ुट तक की पतंगें मौजूद हैं, और हवा के रुख़ के अनुसार वह रोज़ पतंगबाजी के नुमाइश करेंगे

एक दशक के बाद सिटी ब्यूटीफुल मे एशियाड सर्कस का हुआ आगाज़-मेयर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने किया श्रीगणेश-कलाकारों के हैरतअंगेज कारनामों से दर्शकों हुए रोमांचित

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़–ट्राईसिटी के लोगों ने एक दशक के अंतराल के बाद सोमवार को मनीमाजरा में देश के सबसे पुराने एशियाड सर्कस का लुत्फ उठाया। विख्यात एशियाड सर्कस का श्रीगणेश मेयर हरप्रीत कौर बबला और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने किया।

सिटीन्यूज़ नॉउ से जानकारी सांझा करते हुए एशियाड सर्कस के प्रबंधक बिपन जिंदल और राजू पहलवान ने बताया कि सर्कस मे पहले ही दिन लोगों का हजूम इस बात का गवाह है कि सर्कस के प्रति लोगों का कितना क्रेज है। एशियाड सर्कस ने सर्कस की पुरानी परंपरा को अभीतक जिंदा रखा हुआ है। कलाकारों ने दर्शकों को भरपूर मनोंरजन देने हेतू हैरतअंगेज खेल एवं करतब दिखाकर लोगों को तालियां बजाने एवं हंसने हंसाने पर मजबूर किया।

एशियाड सर्कस मे तराशे हुए कलाकारों द्वारा जमीन से साठ फुट उपर हवाई झूला, रिंग डान्स, फायर डान्स, अफरिकन कलाकारों द्वारा जिम्नास्टिक एक्रोबैट, कलाकारों द्वारा स्टाईल से साईकिलों के करतब, छोटे छोटे बोने कलाकारों की हंसी की फुआर, मौत के कुएं मे तीन तीन मोटर साईकल चलाना एवं बच्चों एवं पूरे परिवार के लिए बहुत से मनोरंजन करतब जो दर्शकों की वाहवाही बटौर रहे हैं।

बता दें कि जहां एशियाड सर्कस में आधुनिक तम्बुओं मे बैठने की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है वहीं किसी भी अनहोनी और अप्रिय घटना से बचाव हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम भी किये गए हैं। सर्कस एरिया सीसीटीवी कैमरा की निगरानी और अग्नि शमन यंत्रों से लैस है। सर्कस का समय दोपहर 01:00 बजे ,04:00 बजे और 07:30 बजे रखा गया है।

ओमैक्स न्यू चंडीगढ़ में हुआ ‘सिटार फॉर मेंटल हेल्थ’ कार्यक्रम-10 हजार से ज़्यादा लोग हुए शामिल

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़- ओमैक्स न्यू चंडीगढ़, डाउनटाउन में एक खास माहौल देखने को मिला। जाने-माने सितार वादक ऋषभ रिखीराम शर्मा ने ‘सिटार फॉर मेंटल हेल्थ’ नाम से एक अनोखा कार्यक्रम पेश किया, जिसमें 10,000 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया।

इस आयोजन में लोगों को संगीत के साथ ध्यान, सुकून और अंदरूनी शांति का अनुभव हुआ।यह सिर्फ एक म्यूज़िक शो नहीं था, बल्कि ऐसा कार्यक्रम था जहां लोग संगीत के ज़रिए भावनाओं से जुड़े, कुछ हंसे, कुछ भावुक हुए और खुद के साथ समय बिताया।

ऋषभ ने अपने सितार वादन से ऐसा माहौल बनाया जिसमें हर कोई कुछ पल के लिए खुद को भूलकर बस संगीत में डूब गया। ऋषभ रिखीराम शर्मा मशहूर रिखी राम परिवार से हैं और उन्होंने पंडित रविशंकर और अपने पिता संजय शर्मा से संगीत की शिक्षा ली है। वो ऐसे कलाकार हैं जो आज के दौर में शास्त्रीय संगीत और माइंडफुलनेस को जोड़कर लोगों को सुकून देने का काम कर रहे हैं।

ओमैक्स लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर जतिन गोयल ने कहा, सितार हमारे देश का पारंपरिक वाद्य यंत्र है जिसकी रागों से मन को शांति मिलती है। ओमैक्स हमेशा ऐसे कलाकारों का स्वागत करता है और इस कार्यक्रम में लोगों ने दिल से जुड़कर हिस्सा लिया। इससे पहले भी हमारे मंच पर पियूष मिश्रा, गुरदास मान, सतिंदर सरताज और नवराज हंस जैसे कलाकार आ चुके हैं।

ओमैक्स ने बताया कि आने वाले समय में भी ऐसे कार्यक्रम होते रहेंगे ताकि लोग अपनी संस्कृति से जुड़े रहें और मानसिक शांति को समझें। कार्यक्रम में आए लोगों ने इसे एक भावनात्मक और सुकून देने वाला अनुभव बताया। ‘सिटार फॉर मेंटल हेल्थ’ अब एक शो नहीं, बल्कि एक ऐसा प्रयास बन चुका है जो संगीत को मानसिक सेहत से जोड़ता है।

प्रयोग फाउंडेशन ने शास्त्री नगर कालोनी में किया दंत जांच शिविर का आयोज-नसौ से अधिक लोगों के दांतों की हुई मुफ्त जांच

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। इंडियन डेंटल एसोसिएशन मोहाली की पूर्व अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.रोमिका वढेरा ने दांतों की संभाल के प्रति जागरूकता अभियान को बढ़ावा देते हुए कहा है कि दिन में दो बार ब्रश करने को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाया जाए। दांत हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

रोमिका वढेरा प्रयोग फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन दंत रक्षक के तहत चंडीगढ़ के वार्ड नंबर चार स्थित शास्त्री नगर कालोनी में आयोजित एक दिवसीय दंत रोग जांच शिविर के दौरान कालोनी वासियों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने शिविर के दौरान उपस्थित लोगों को ब्रश करने का सही तरीका भी बताया। शिविर का उदघाटन करते हुए वार्ड की पार्षद सुमन शर्मा ने कहा कि आंखों या रक्तदान से संबंधित शिविर तो अक्सर लगते हैं लेकिन उनके वार्ड में पहली बार दांतों की जांच के लिए शिविर लगाना बेहद प्रशंसनीय कार्य है।

शिविर को संबोधित करते हुए अब तक करीब 300 शिविरों का आयोजन कर चुकी दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.कविता शर्मा ने कहा कि एक ब्रश की उम्र तीन से चार महीने होती है। इसके बाद ब्रश को बदल देना चाहिए। कैंप में कई लोग ऐसे मिले हैं जो या तो ब्रश करते नहीं या फिर गलत तरीके से करते हैं। जिससे दांतों में टेढापन आदि जैसी समस्याएं आती हैं। शिविर में डॉ.प्रतिभा चौहान व डॉ.रजनी कपूर के सहयोग से 100 से अधिक लोगों की जांच की गई।

प्रयोग फाउंडेशन चंडीगढ़ यूनिट के अध्यक्ष नितेश महाजन ने सिटीन्यूज़ नॉउ को बताया कि इससे पहले चंडीगढ़ में कई स्थानों पर दांतों की जांच कैंप आयोजित किए जा चुके हैं। कैंप में आने वाले सभी लोगों में पेस्ट तथा ब्रश मुफ्त दिया जाता है। शास्त्री नगर कालोनी मंदिर कमेटी के प्रधान अवतार सिंह रंगी ने कहा कि इस क्षेत्र में दांतों के कैंप की बेहद जरूरत महसूस की जा रही थी। यहां लोगों को दांतों से संबंधित कई तरह की समस्याएं थी।

इस अवसर पर प्रयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा, उपाध्यक्ष नवनीत शर्मा, समाज सेवी डेजी महाजन, किरण बाला वर्मा समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन में करियर तैयारी और जीवन कौशल पर वैल्यू एडेड कोर्स सम्पन्न

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ । गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन सेक्टर 20-डी में 28 अप्रैल से 3 मई तक ‘करियर तैयारी और जीवन कौशल के लिए कौशल निर्माण’ पर एक 30 घंटे का वैल्यू एडेड कोर्स सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कोर्स की संकल्पना और रूपरेखा डॉ. रवनीत चावला, एसोसिएट प्रोफेसर और प्लेसमेंट इंचार्ज द्वारा तैयार की गई । इसे प्राचार्या डॉ. सपना नंदा के संरक्षण में आयोजित किया गया। यह कोर्स शिक्षकों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया था । कुल 80 छात्रों ने यह कोर्स उत्तीर्ण किया।कोर्स के पहले दिन कविता चटर्जी दास ने कक्षा प्रबंधन पर व्यावहारिक रणनीतियाँ साझा कीं।

इसके बाद सिटीन्यूज़ नॉउ से बात करते हुए कर्नल अपारजीत नक्कई (सेवानिवृत्त) ने आत्म-मूल्य और व्यक्तिगत विकास पर जोर दिया। ‘टैलेंटग्रो ग्लोबल’ से इंदु अग्रवाल ने एनईपी 2020 और निपुण भारत के संरेखण पर प्रकाश डाला, और संजय अग्रवाल ने प्रतिभागियों को लचीलापन, भावनात्मक बुद्धिमत्ता और सेवा भाव अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कोर्स के दुसरे दिन प्रो. आदर्श कोहली ने किशोरावस्था की चुनौतियों और शिक्षकों की उपस्थिति की महत्ता को रेखांकित किया। कर्नल आईपीएस धालीवाल (सेवानिवृत्त) ने सशस्त्र बलों और विमानन में करियर की संभावनाओं पर जानकारी दी। डॉ. प्रभजोत मल्ही ने बाल मनोविज्ञान और प्रारंभिक हस्तक्षेप की चर्चा की, तथा बाल विकास के लिए “पाँच आर ” की अवधारणा केस स्टडीज़ के माध्यम से समझाई।

कोर्स के तीसरे दिन ‘बीबेटर एचआर सॉल्यूशंस’ की अनुराधा ने सहयोग, टीमवर्क और संवाद पर बल दिया। छात्रों ने साझा किए गए उदाहरणों में संभावित जटिल परिस्थितियों पर अपने संदेह स्पष्ट किए। सुप्रिया बनर्जी वशिष्ठा ने आनंदमय अधिगम में कहानी कहने की भूमिका दर्शाई। डॉ. रवनीत चावला ने अपने स्टार्टअप “सोक एंड टॉस” की प्रेरणादायक यात्रा साझा की।

प्रसिद्ध झुमरू रेस्तरां के शेफ वंश चावला ने मिलेट-आधारित पोषण और खाद्य स्थिरता को बढ़ावा दिया और दैनिक जीवन में पोषण संबंधी व्यावहारिक सुझाव दिए। कोर्स के चौथे दिन प्रारंभिक वर्षों में बच्चों के लिए सामुदायिक-आधारित मूल्यांकन कार्यक्रम और उसमें शिक्षकों की भूमिका की अवधारणा साझा की गई। इस दिन ‘कच्ची सड़क कार्यक्रम’ के प्रमाण पत्र वितरण का आयोजन भी अर्पण फाउंडेशन के सहयोग से किया गया।