Home Blog Page 139

जम्प रोप स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंडीगढ़ ने आयोजित की तीसरी स्टेट जम्प रोप चैंपियन शिप ट्राईसिटी क्षेत्र मे -100 विद्यार्थियों ने चैंपियनशिप में उत्साह पूर्वक भाग लिया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़, 27 अप्रैल 2025: जम्प रोप स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंडीगढ़ द्वारा सेक्टर 41 स्थित आँचल पब्लिक स्कूल में तीसरी स्टेट जम्प रोप चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में ट्राईसिटी क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के लगभग 100 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने शानदार कौशल का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में 50 बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ चंडीगढ़ के प्रेजिडेंट कमल त्यागी ने विशेष रूप से शिरकत की और विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में एसोसिएशन की जनरल सेक्रेटरी बीमलप्रीत कौर, कैशियर गुरिंदर सिंह, तथा सदस्य प्रदीप डोगरा, आशीष, युवराज शर्मा समेत अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

चैंपियनशिप की जानकारी देते हुए एसोसिएशन की महासचिव बीमलप्रीत कौर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर कैटेगरी के लड़कों और लड़कियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। उन्होंने आगे बताया कि विजेता खिलाड़ियों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया गया और एसोसिएशन भविष्य में इस प्रतियोगिता को और बड़े स्तर पर आयोजित करने की योजना बना रही है।

सब जूनियर गर्ल्स कैटेगरी में श्री गुरु गोबिंद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 35 की सीरत ने गोल्ड मेडल, स्मार्ट वंडर स्कूल, मोहाली की नियामतप्रीत कौर ने सिल्वर मेडल और द नॉलेज बस ग्लोबल स्कूल की रिधमन कौर अटवाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। वहीं सब जूनियर बॉयज वर्ग में देव समाज स्कूल, सेक्टर 21 के अनुराग कुमार ने गोल्ड, केबी डीएवी स्कूल, सेक्टर 7 के मिहिर सिंह ने सिल्वर और नॉलेज बस ग्लोबल स्कूल के टमिन्दर सिंह अटवाल ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

जूनियर कैटेगरी में टेंडर हार्ट स्कूल के अथर्व त्यागी ने बॉयज वर्ग में गोल्ड मेडल, शिवालिक स्कूल के नैतिक कुमार ने सिल्वर मेडल और आंचल इंटरनेशनल स्कूल के आयुष ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। गर्ल्स वर्ग में आंचल इंटरनेशनल स्कूल की स्मिथ ने गोल्ड, शिवालिक पब्लिक स्कूल की सुवरीन कौर ने सिल्वर और आंचल इंटरनेशनल स्कूल की अवनी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

सीनियर कैटेगरी में भागो माजरा कॉलेज के वीरेंद्र प्रताप ने बॉयज वर्ग में गोल्ड मेडल, मनीमाजरा के मोहम्मद इरशाद खान ने सिल्वर मेडल और आंचल इंटरनेशनल स्कूल के सूरज कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। सीनियर गर्ल्स कैटेगरी में भागो माजरा कॉलेज की तमन्ना ने गोल्ड मेडल, खालसा कॉलेज, सेक्टर 26 की खुशी ने सिल्वर मेडल और खालसा कॉलेज की मुस्कान ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

पांचवें चंडीगढ़ म्यूजिक एंड फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़, 27 अप्रैल 2025:- पांचवें चंडीगढ़ म्यूजिक एंड फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ सेक्टर-35 ए, चंडीगढ़ के म्यूनिसिपल भवन में भव्य उद्घाटन के साथ हुआ। बड़ी संख्या में सिनेमा प्रेमियों, छात्रों और उभरते फिल्म निर्माताओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

इस अवसर पर फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों और प्रसिद्ध फिल्म निर्माताओं जैसे राहुल रवैल, निर्मल ऋषि, अली असगर, प्रीति सप्रू इनामुल हक, मुश्ताक खान, दिव्येंदु भट्टाचार्य, मनीष वधवा, अनंग देसाई, सुनीता धी़र, रुपिंदर रूपी, करमजीत अनमोल, सीमा कौशल, मलक़ीत पौनी, विजय पाटकर और राजेश शर्मा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।फेस्टिवल के पहले दिन विभिन्न प्रकार की फीचर फिल्मों और शॉर्ट फिल्म्स का प्रदर्शन किया गया।

दर्शकों को प्रमुख फिल्म निर्माताओं, अभिनेताओं, निर्देशकों और निर्माताओं के साथ चर्चा करने का एक अनूठा अनुभव प्राप्त हुआ। इन चर्चाओं ने सिनेमा उद्योग में उभरते रुझानों और फिल्म निर्माण तकनीकों पर महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। फिल्म फेस्टिवल के निदेशक राजेश शर्मा ने कहा, “यह फेस्टिवल केवल सिनेमा का उत्सव नहीं है, बल्कि एक ऐसा मंच है जहां देश भर की कहानियां, आवाजें और रचनात्मक दृष्टिकोण एक साथ आते हैं। अनुभवी और उभरती प्रतिभाओं की इतनी जबरदस्त भागीदारी देखना वाकई उत्साहजनक है।

फेस्टिवल 28 और 29 अप्रैल, 2024 को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में जारी रहेगा। इस दौरान अतिरिक्त स्क्रीनिंग और फिल्म उद्योग के पेशेवरों के साथ इंटरैक्टिव सेशन्स आयोजित किए जाएंगे। फेस्टिवल के उद्घाटन दिवस पर प्रदर्शित कुछ शॉर्ट फिल्मों में निम्नलिखित शामिल थीं : “एड्रेस” (निर्देशक: अनमोल ठिंद), “आभास” (निर्देशक: सचिन राहेला),”टिकट” (निर्देशक: सर्व सिंह), “ट्रेंड” (निर्देशक: अजय सहोता), “आशिकी ऑन लूप” (निर्देशक: विकी भारद्वाज), “मंडवी का मलाम” (निर्देशक: नकुल जैन), “अंग्रेजी वाली मैडम” (निर्देशक: फतेह), “ग्लिच” (निर्देशक: नव सिद्धू), “मतलब” (निर्देशक: गग्गी सिंह), “चिट्टा वर्सेज मैप्पे” (निर्देशक: सिमिप्रीत कौर), “होला मोहल्ला – द सिख फेस्टिवल” (निर्देशक: गुरसिमरन सिंह), “मुनाफ़ा” (निर्देशक: सपिंदर सिंह शेरगिल), “किरदार” (निर्देशक: जशन सिंह अनेजा), “सिरफ – टू द कल्मिनेशन ऑफ थिंग्स” (निर्देशक: बलप्रीत कौर), “कच्ची उम्र” (निर्देशक: अभिलाषा प्रजापति), “मैं या भगत” (निर्देशक: निशा लूथरा)।

चंडीगढ़ म्यूजिक एंड फिल्म फेस्टिवल सिनेमा की जीवंत दुनिया का उत्सव मनाता रहेगा और आने वाले दिनों में और भी रोमांचक स्क्रीनिंग और आकर्षक संवादों का यह वादा करता है।

डिज्नीलैंड कार्निवाल शुभारंभ से पूर्व पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। हाल ही मे पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए डिज्नीलैंड कार्निवाल के आयोजकों ने कार्निवाल के शुभारंभ से पूर्व श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर जान गंवाने वाले लोगों को 2 मिनट का मौन रखकर और कैंडल जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

आयोजक बिपन जिंदल ने कहा कि पहलगाम हमला अत्यंत निन्दनीय व हृदयविदारक घटना और मानवता के खिलाफ एक घृणित कृत्य हैं। उन्होने इस दु:ख की घड़ी में मृतको के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यकत की। उन्होंने आतंकवादियों एवं उनको पनाह देने वालों को सख्त सजा देने हेतू सरकार से अपील की।

सुरेश कपिला ने कहा कि आतंकवादियों का कोई दीन इमाम, ना जाति और न ही धर्म होता है। उन्होंने ने इस अमानवीय कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों को जल्द से जल्द सजा देने की मांग की। सिटीन्यूज़ नॉउ से बात करते हुए संचालक बिपन जिंदल ने बताया कि डिज्नीलैंड कार्निवल मे लोगों के मनोरंजन व मस्ती हेतू हर संभव प्रयास किए गए हैं।

उन्होने पंजाबी, साउथ इंडियन और अलग-अलग व्यंजनों के अलावा ड्रैगन व्हील, कोलंबस, ब्रेक डांस, मिककी माउस, ड्रैगन ट्रैन, जायंट व्हील, स्कारी हाउस और मेरी गो राउंड का लुत्फ उठाने के लिए लोगों से अपील की है। बता दें कि कार्निवल मे रेडीमेड कपड़े, टेराकोटा मूर्तियां, राजस्थानी प्योर गचक, वुडन डिज़ाइनर फर्नीचर, पानीपत हैंडलूम, बदोई कारपेट, कश्मीरी गर्म वस्त्र, और मैग्नेटिक अक्यूप्रेशर मशीन, किताबें आदि उपलब्ध हैं।

अन्य आयोजक रिंकू ने बताया कि कार्निवाल में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए है। शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक चलने वाने कार्निवाल में प्रवेश शुल्क मात्र ₹50 रखा गया है।

पहलगाम में हुए शहीदों के परिवारों के लिए चंडीगढ़ में विशेष पहल शुरू संगठन ने प्रभावित परिवारों के बच्चों की मुफ्त शिक्षा के लिए फंडरेजिंग अभियान शुरू

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़, 26 अप्रैल – पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दुखद घटना की प्रतिक्रिया स्वरूप, केंद्रीय मानवाधिकारक्राइम और करप्शन के खिलाफ नामक संगठन ने आज चंडीगढ़ प्रेस क्लब में एक करुणामयी पहल की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य मृतकों और अन्य प्रभावित परिवारों के बच्चों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है।इस पहल का मूल उद्देश्य उन बच्चों को सम्पूर्ण और अच्छी शिक्षा सुनिश्चित करना है जिन्होंने आतंकवाद या देश-विरोधी हिंसा में अपने प्रियजनों को खोया है।

इस अवसर पर संगठन ने तीन मुख्य अपीलें की. – सरकार से अपील:संगठन ने केंद्र और राज्य सरकारों से आग्रह किया कि वे इस पहल को नीतिगत समर्थन दें और इन परिवारों के पुनर्वास व शिक्षा के लिए विशेष योजनाएं बनाएं, स्कूलों से अपील:सभी निजी और सरकारी स्कूलों से अनुरोध किया गया कि वे ऐसे बच्चों के लिए सीटें आरक्षित करें और उनकी पूरी ट्यूशन फीस तथा शिक्षा से जुड़ी अन्य सभी फीस को माफ करें, कॉरपोरेट्स से अपील:सभी कॉरपोरेट संस्थाओं और CSR (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) निकायों से अपील की गई कि वे इस नेक कार्य के लिए आर्थिक रूप से आगे आएं और सहयोग करें।संगठन ने सवाल उठाया:”क्या 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि से कोई परिवार लंबे समय तक शिक्षा, भोजन और मूलभूत जरूरतें पूरी कर सकता है?

अंततः किसी को उनका हाथ थामना होगा। जब तक हम सभी मिलकर आगे नहीं आएंगे, तब तक सच्चा बदलाव संभव नहीं होगा।”यह पहल केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है—यह उन परिवारों के लिए आशा और गरिमा बहाल करने का एक प्रयास है, जिन्होंने राष्ट्र के लिए सबसे बड़ी कुर्बानी दी है।हेल्पलाइन नंबर 9915123251

नई किताब ने भारत की शीर्ष ऑडिट इंस्टिट्यूशन पर डाला प्रकाश

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़, 25 अप्रैल 2025: एक विचारोत्तेजक नई पुस्तक भारत के कंपट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया (कैग) की पारदर्शिता, सुशासन और लोकतांत्रिक जवाबदेही में महत्वपूर्ण भूमिका का गहराई से और संतुलित विश्लेषण प्रस्तुत करती है।अनुभवी सिविल सर्वेंट और ऑडिट विशेषज्ञ पी. सेश कुमार द्वारा लिखी गई यह किताब कैग के भारत और विदेशों में असर को सरल और विस्तार से समझाती है। इसमें बताया गया है कि कैग ने कैसे पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत किया, और सरकार के कामकाज में सुधार लाने में मदद की।

किताब में कोयला ब्लॉक आवंटन और 2जी स्पेक्ट्रम जैसे मामलों की ऑडिट का ज़िक्र है, जिनसे बड़े बदलाव हुए और कैग के काम पर लोगों का ध्यान गया। यह किताब वाइट फाल्कन पब्लिशिंग द्वारा प्रकाशित की गई है।इस किताब की खास बात यह है कि यह कैग की गम्भीरताओ को भी ईमानदारी से सामने लाती है। इसमें उन कमियों की चर्चा की गई है, जहाँ सुधार की ज़रूरत है—जैसे आत्मविश्लेषण की कमी, प्रभावहीन समकक्ष समीक्षाएं और वाउचर लेवल कम्प्यूटराइजेशन व “वन आईएएडी वन ऑडिट” जैसी पहलों की खामियाँ।

लेखक ने कैग को एक बहु-सदस्यीय संस्था बनाया जाए, जिसमें सशक्त आंतरिक नियंत्रण, पारदर्शी निगरानी तंत्र और जवाबदेही तथा विकासात्मक आवश्यकताओं के बीच संतुलन स्थापित करने का सुझाव दिया है। लेखक ने कहा, “कैग भारतीय लोकतंत्र की एक आधारशिला है, लेकिन प्रत्येक संस्था की तरह इसका भी समय के साथ विकास होना आवश्यक है। यह पुस्तक न केवल इसकी भूमिका को स्पष्ट करती है, बल्कि जन संवाद को प्रोत्साहित करती है और भविष्य के लिए रचनात्मक सुझाव भी प्रस्तुत करती है।लेखक के बारे मेंपी. सेश कुमार वर्ष 1982 में भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा (IA&AS) में शामिल हुए। उन्हें ऑडिट, लोक प्रशासन और नीतिनिर्माण में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने परमाणु ऊर्जा विभाग और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय में कार्य किया और प्रत्यक्ष कर, ऊर्जा, वित्त और सार्वजनिक उपक्रम जैसे महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों के ऑडिट में प्रमुख भूमिका निभाई।

सेवा निवृत्ति के बाद, उन्होंने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित निगरानी समिति के सचिव जैसे अहम दायित्व भी निभाए। वर्तमान में वे अंशकालिक रूप से कॉरपोरेट गवर्नेंस और सार्वजनिक नीति के मुद्दों पर सलाह देते हैं और साथ ही समाजसेवी संगठनों को भी सहयोग प्रदान करते हैं।यह पुस्तक नीति-निर्माताओं, शोधकर्ताओं, सिविल सर्वेंट्स और भारत में सार्वजनिक जवाबदेही तथा सुशासन के भविष्य में रुचि रखने वाले सभी लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं पठनीय है।

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 25 के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। क्षेत्रीय सहकारी प्रबंधन संस्थान चंडीगढ़ में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 25 के उपलक्ष्य में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का विषय था। विकसित भारत का निर्माण: सहकारिता के माध्यम से किसान सशक्तिकरण, विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का रूपांतरण। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री (सहकारिता मंत्रालय) कृष्णपाल गुर्जर ने सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण भारत के समग्र विकास के लिए सहकारी संगठनों की भूमिका को देश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताया।

हरियाणा सरकार के सहकारिता मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने राज्य में सहकारी संस्थाओं को मजबूत बनाने की विभिन्न पहलों की जानकारी दी। सम्मेलन में सिद्धार्थ जैन, संयुक्त सचिव, सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार ,अभिषेक कुमार, उप सचिव, सहकारिता मंत्रालय , कुमार कृष्णा, निदेशक, सहकारिता मंत्रालय, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार, नाबार्ड के क्षेत्रीय महाप्रबंधकगण व सहकारी क्षेत्र के प्रमुख अधिकारी व शिक्षाविद ने शिरकत की।

सम्मेलन के दौरान “मेरी समिति मेरा प्लेटफॉर्म” का श्रीगणेश किया गया। इस पहल से सहकारी समितियों के डिजिटलीकरण, कौशल विकास और सामाजिक जुड़ाव को बढ़ावा मिलेगा। संस्थान की शोध पत्रिका “सहकारिता अनुसंधान” का विमोचन किया गया। त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय के अंतर्गत एआईसीटीई से अनुमोदित *पीजीडीएम-एबीएम (एग्री बिजनेस मैनेजमेंट) कार्यक्रम* का भी शुभारंभ किया गया।

समापन समारोह मे *वार्षिक रिपोर्ट “समवेत”* और *प्रशिक्षण कैलेंडर 2025-26* के विमोचन के साथ हुआ।संस्थान के निदेशक डॉ. राजीव कुमार ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में सहकारिता को माध्यम बनाने का आह्वान किया।

खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने ₹1.70 लाख करोड़ से अधिक कारोबार करके रचा इतिहास

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इतिहास में पहली बार खादी और ग्रामोद्योग क्षेत्र ने कारोबार मे ₹1.70 लाख करोड़ का आकंड़ा पार किया है। केवीआईसी के अध्यक्ष मनोज कुमार ने वित्त वर्ष 2024-25 के अनंतिम आँकड़े जारी किए।

पिछले एक दशक में खादी और ग्रामोद्योग क्षेत्र के उत्पादन में 347 प्रतिशत और बिक्री में 447 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2013-14 में जहाँ उत्पादन ₹ 26,109.07 करोड़ था, वहीं वित्त वर्ष 2024-25 में यह बढक़र ₹1,16,599.75 करोड़ हो गया। इसी तरह बिक्री ₹31,154.19 करोड़ से बढक़र ₹1,70,551.37 करोड़ तक पहुँच गई।

खादी वस्त्रों का उत्पादन 811.08 करोड़ रुपये से बढक़र ₹3,783.36 करोड़ हुआ, जबकि बिक्री में 561 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह ₹7,145.61 करोड़ तक पहुँच गई।केवीआईसी ने रोजगार सृजन के क्षेत्र में 2013-14 में जहाँ कुल रोजगार 1.30 करोड़ था अब यह संख्या 1.94 करोड़ हो गई है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत अब तक 10.18 लाख सूक्ष्म इकाइयाँ स्थापित हो चुकी हैं और लगभग 90 लाख लोगों को रोजगार मिला है।ग्रामोद्योग विकास योजना के अंतर्गत अब तक कुल 2.87 लाख मशीनें और उपकरण वितरित किए गए हैं।

महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में भी केवीआईसी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। गत दस वर्षों में 7.43 लाख से अधिक प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें 57.45 प्रतिशत महिलाएँ रहीं।अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि केवीआईसी की यह उपलब्धि विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने स्टाफ द्वारा दिए गए बहुमूल्य योगदान के लिए उनकी सराहना की

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़, 25 अप्रैल:पंजाब के पन-बिजली क्षेत्र ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान कई महत्वपूर्ण मील के पत्थर हासिल किए हैं, जिससे बिजली उत्पादन संबंधी अनेक नए मानदंड स्थापित किए गए हैं। बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने आज यहां बताया कि पंजाब राज्य पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के अधीन तीन बड़े पन-बिजली प्रोजेक्टों ने अपने वार्षिक उत्पादन लक्ष्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने के साथ-साथ पिछले तीन वर्षों में अपना सबसे अधिक उत्पादन भी दर्ज किया है।

जोगिंदर नगर में स्थापित शानन पावर हाउस में 512.656 मिलियन यूनिट (एम.यू.) बिजली उत्पादन के साथ बेमिसाल उपलब्धि हासिल की गई है, जो कि इसके वार्षिक लक्ष्य 480 एम.यू. से 6.80 प्रतिशत अधिक है। सुचारू संचालन, अनुकूल हाइड्रोलॉजिकल स्थितियों और समय पर रखरखाव के अभ्यासों के कारण यह बेमिसाल उपलब्धि हासिल हो सकी। इसी तरह आनंदपुर साहिब हाइडल प्रोजेक्ट (एएसएचपी) में 486.14 एम.यू. बिजली उत्पादन किया गया, जो कि इसके 470 एम.यू. के लक्ष्य से 3.43 प्रतिशत अधिक है।मुकेरियां हाइडल प्रोजेक्ट, जो कि क्षमता के मामले में तीनों में सबसे बड़ा है, में 1326.81 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन दर्ज किया गया, जो कि इसके 1110 मिलियन यूनिट के वार्षिक लक्ष्य से 19.53 प्रतिशत अधिक है।

बिजली मंत्री हरभजन सिंह ने बताया कि 2024-25 के दौरान हमारे हाइडल प्रोजेक्टों का शानदार प्रदर्शन टिकाऊ और कुशल ऊर्जा उत्पादन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ये आंकड़े ऊर्जा उत्पादन के न केवल आंतरिक मानदंडों को पार करते हैं बल्कि केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को भी पार करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि यह प्राप्ति हमारे इंजीनियरों, तकनीकी स्टाफ और प्रबंधन टीमों के अथक प्रयासों का प्रमाण है जिन्होंने उत्पादन क्षमता बढ़ाने और संसाधनों को अनुकूलित करने के लिए अथक मेहनत की है।मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने साफ-सुथरी और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत के रूप में पन-बिजली के महत्व पर अधिक जोर दिया जो पंजाब के कार्बन उत्सर्जन को कम करने और ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बेहतर बनाने के व्यापक लक्ष्यों का समर्थन करता है।

उन्होंने राज्य सरकार के समर्थन का भी स्वागत किया और आगामी वर्षों में इसी तरह के विकास को बनाए रखने का भरोसा जताया। उन्होंने आगे कहा कि रणनीतिक निवेशों, आधुनिक तकनीक और हमारे स्टाफ के समर्पण के कारण पंजाब का पन-बिजली क्षेत्र एक और बड़ी सफलता के लिए तैयार है।शानन, आनंदपुर साहिब और मुकेरियां पन-बिजली प्रोजेक्टों का शानदार प्रदर्शन न केवल पंजाब की बिजली उत्पादन क्षमताओं की कुशलता को मजबूत करता है बल्कि जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करके राज्य की अर्थव्यवस्था और पर्यावरण में भी सकारात्मक योगदान देता है।

डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जी के जन्म दिवस के अवसर पर रामदरबार मे जरूरतमंद बच्चों को निःशुलक बैग बांटे

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ :- रामदरबार युवा संगठन की टीम में पूजनीय भारत रतन संविधान के निर्माता डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जी के जन्म दिवस के अवसर पर अपने सहयोग से गारमेंट मॉडल हाई स्कूल करसन फेस 1 चंडीगढ़ के जरूरत मंद बच्चों को बैग निःशुल्क वितरित किया स्कूल के प्रिंसिपल डॉक्टर धर्मेन्द्र शास्त्री जी ने हमारे एरिया में जो स्कूल की बिल्डिंग बनवाई है हम सब प्रिंसिपल साहब का दिल से धन्यवाद करते है,

इस प्रोग्राम को सफल बनाने में रामदरबार युवा संगठन के प्रधान रोहित चौटाला जी,उप प्रधान हिमांशु जी,चेयरमैन सरदार प्रीतम सिंह जी,उप चेयरमैन सुनील कुमार जी,जर्नल सेकेट्री विकास जी नरेंद्र पल जी, सोनू जी सहायक समाज सेवक गुरुचरण जी ,ओमपाल जी आशु,रोशन,राजेश,आशीष,आशु,रवि,मोहित,अंशु,सीबी,बाबू, रोहिता, अक्षय,आकाश,बिजेंद्र, सुरिंदर ये सभी मौके पर उपस्थित रहे वे अन्य दानी सजन सभी ने बहुत सहयोग दिया आप सभी का दिल से धन्यवाद

डिज्नीलैंड कार्निवाल का सिटी ब्यूटीफुल मे आज होगा आगाज़-भव्य प्रवेश द्वार और झूले रहेंगे आकर्षण का केंद्र

सिटीन्यूज़ नॉउ

चडीगढ़। इस बार सेक्टर 34 एग्जीबिशन ग्राउंड में शनिवार से आगामी 25 मई तक चलने वाले डिज्नीलैंड कार्निवाल में मे डायनासौर, गेटवे ऑफ इंडिया, लाल किला जैसे प्रवेश द्वार सिटी ब्यूटीफुल मे आकर्षक का केंद्र होगें। जी हां, विख्यात जिंदल इवेंट ने एक बार फिर से मेला देखने के शौकीनों के लिए अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त डिज्नीलैंड तैयार किया है।

सिटीन्यूज़ नॉउ से जानकारी सांझा करते हुए डिज्नीलैंड कार्निवाल के संचालक बिपन जिंदल ने बताया कि अच्छा वीकेंड बिताने के लिए एक बार इस डिज्नीलैंड कार्निवल का रुख अवश्य करे चूंकि रंगों से भरपूर इस कार्निवल मे मनोरंजन व मस्ती से यकीनन खुशी का अनुभव मिलेगा। उन्होने कहा कि फूड स्टॉलों पर पंजाबी, साउथ इंडियन और अलग-अलग व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं। बच्चों और वयस्कों के लिए लगभग 10 झूलों में ड्रैगन व्हील, कोलंबस, ब्रेक डांस, मिककी माउस, ड्रैगन ट्रैन, जायंट व्हील, स्कारी हाउस और मेरी गो राउंड इत्यादि शामिल हैं। सभी झूलों का भी फिटनेस परीक्षण किया गया है। शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक चलने वाने कार्निवाल में प्रवेश शुल्क मात्र ₹50 रखा गया है।

रेडीमेड कपड़े, टेराकोटा मूर्तियां, राजस्थानी प्योर गचक, वुडन डिज़ाइनर फर्नीचर, पानीपत हैंडलूम, बदोई कारपेट, कश्मीरी गर्म वस्त्र, और मैग्नेटिक अक्यूप्रेशर मशीन, किताबें आदि उपलब्ध हैं।उधर सुरेश कपिला और रिंकू ने बताया कि कार्निवाल में सुरक्षा के पूरे बंदोबस्त किए गए हैं। जगह जगह पर सीसीटीवी और किसी भी अप्रिय घटना से निबटने के लिए फायर सुरक्षा उपकरणो के पुख्ता इंतजाम है।