Home Blog Page 144

श्री हनुमंत धाम में पंचमुखी सिंदुरी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा की गई

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : आज सिद्ध पीठ श्री हनुमंत धाम, सेक्टर 40-बी में सिंदुरी पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा की गई तथा माता रानी की भव्य जोत की स्थापना की गई। इस उपलक्ष में श्री हनुमंत धाम में सिंदुरी पंचमुखी हनुमान जी तथा माता रानी की ज्योत के लिए स्टील का भव्य विशाल मंदिर जो जगाधरी से स्पेशल ऑर्डर पर बनवाया गया है, स्थापित किया गया।

इस उपलक्ष में प्रधान श्रीमती नीना तिवारी ने कहा कि पंचमुखी हनुमान जी का एक विशेष रूप है, जिसकी पूजा करने से सभी तरह के संकट दूर होते हैं और जीवन में सुख-शांति आती है. इनके पांच मुख, अलग-अलग दिशाओं (पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण और आकाश) को देखते हैं और सभी दिशाओं में सुरक्षा प्रदान करते हैं।

पौराणिक मान्यता के अनुसार पंचमुखी हनुमानजी ने भक्तों के कल्याण के लिए अवतार लिया था। रुद्र के अवतार हनुमान जी को ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। हनुमान जी की पूजा से बल, यश, स्वास्थ्य और निर्भयता बढ़ती है। पंचमुखी रुद्र कहे जाने वाले हनुमान जी बहुत दयालु और कृपालु हैं इसलिए श्री हनुमंत धाम में पंचमुखी सिंदुरी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा की गई।

प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत सभी भक्तों में लड्डू, जलेबी फल इत्यादि बांटे गए। इस अवसर पर मंच के अन्य सदस्य पाल शर्मा, उषा सिंगला, कुमुद,गायत्री, अलका जोशी, सरला, सुदर्शन शर्मा, सुनीता आनंद, दीप्ति, कृष्णा, राज कालिया, सुमन ठक्कर, कंचन जोशी इत्यादि मौजूद रहे।

पंजाब के शिक्षा मंत्री ने कई प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं सरकार के सहयोग से रयात बाहरा ने जिला स्तरीय अंबेडकर जयंती समारोह मे विस्तार से बताया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली: रयात बाहरा विश्वविद्यालय ने पंजाब सरकार के सहयोग से भारत रत्न डॉ बीआर अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया। डॉ. अंबेडकर भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता थे और सामाजिक न्याय, समानता और सशक्तिकरण के लिए एक महान व्यक्तित्व थे। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री एस. हरजोत सिंह बैंस मुख्य अतिथि थे।

सभा को संबोधित करते हुए बैंस ने डॉ. अंबेडकर की अद्वितीय विरासत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और हाशिए पर पड़े लोगों के उत्थान और भावी पीढ़ियों को सशक्त बनाने के लिए उनके आजीवन समर्पण को उजागर किया।कुलपति गुरविंदर सिंह बाहरा और रयात बाहरा समूह के वरिष्ठ उपाध्यक्ष साहिल कपूर ने सभी गणमान्य व्यक्तियों और उपस्थित लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

अपने संबोधन में चांसलर बहरा ने एक विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और दलित बौद्ध आंदोलन के नेता के रूप में डॉ. अंबेडकर के स्थायी प्रभाव पर प्रकाश डाला तथा एक न्यायपूर्ण और समावेशी भारत के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। स्मरणोत्सव के हिस्से के रूप में, शिक्षा मंत्री ने कई प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभार्थी पत्र वितरित किए, जिनमें एससी छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, आशीर्वाद योजना और प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पीएमएजीवाई) शामिल हैं।

कार्यक्रम में शामिल होने वाले अन्य गणमान्य व्यक्तियों में आनंदपुर साहिब के सांसद मालविंदर सिंह कंग, जिला योजना बोर्ड, मोहाली की अध्यक्ष प्रभजोत कौर, पंजाब युवा विकास बोर्ड के अध्यक्ष परमिंदर सिंह गोल्डी और मोहाली की डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल शामिल थे।

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग को लेकर विहिप ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से भेंट कर भारत के राष्ट्रपति के नाम एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में पश्चिम बंगाल में तत्काल हस्तक्षेप कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की गई है। प्रतिनिधिमंडल में विहिप पंजाब के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, महासचिव सुनील दत्त, उप महासचिव प्रशांत जोशी और संपर्क प्रमुख प्रदीप शर्मा शामिल थे।

ज्ञापन में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद सहित अन्य जिलों में कानून व्यवस्था की गंभीर स्थिति को रेखांकित किया गया है, जहां हाल ही की हिंसक घटनाओं में हिंदू समुदाय को निशाना बनाए जाने की खबरें हैं। मंदिरों, घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर हुए हमलों का हवाला देते हुए, विहिप ने राज्य प्रशासन की विफलता की कड़ी निंदा की है और कहा है कि प्रशासन सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में असफल रहा है।विहिप ने अपने ज्ञापन में पश्चिम बंगाल सरकार की कथित उदासीनता और तुष्टिकरण की राजनीति की कड़ी आलोचना करते हुए राज्य में शासन व्यवस्था के पतन और हिंदुओं के संवैधानिक अधिकारों के हनन का आरोप लगाया है।

विहिप पंजाब इकाई की प्रमुख मांगों में भारत के संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत राष्ट्रपति द्वारा तत्काल हस्तक्षेप करने, पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए, मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा की उच्च स्तरीय, निष्पक्ष जांच करने, शांति बहाल करने हेतु केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती व हिंसा के पीड़ितों को मुआवजा और पुनर्वास दिया जाना शामिल हैं।

विहिप पंजाब के नेताओं ने हिंदू समुदाय की सुरक्षा और गरिमा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की और कानून व्यवस्था व संवैधानिक मर्यादा बनाए रखने हेतु ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया।

लिवासा हॉस्पिटल्स ने वर्ल्ड लिवर डे पर लिवर सिरोसिस मामलों पर दी महत्वपूर्ण जानकारी–समय पर जांच और लाइफस्टाइल में बदलाव की दी सलाह

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। लिवासा हॉस्पिटल्स ने वर्ल्ड लिवर डे के अवसर पंजाब में बढ़ते लिवर रोगों विशेषकर लिवर सिरोसिस मामलों पर चिंता जताते हुए लोगों को समय रहते जांच और बचाव के उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया। ज्ञात रहे कि पंजाब में अनुचित जीवनशैली, अधिक शराब सेवन और समय पर इलाज की कमी के कारण लिवर रोगों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।


डॉ. पवन कुमार, डायरेक्टर और सीईओ लिवासा ने कहा कि लिवासा का उद्देश्य केवल इलाज तक सीमित न होकर उसके बचाव, जागरूकता और समाज को सेहत को प्राथमिकता देना है। लिवर की बीमारियां साइलंट किलर हैं जिसका समय रहते ईलाज होना अति आवश्यक है।


सिटीन्यूज़ नॉउ से जानकारी सांझा करते हुए डॉ. अरुणांशु बेहेरा, डायरेक्टर एचपीबी-जीआई और लिवर ट्रांसप्लांट सर्जरी ने बताया कि भारत वर्ष 2021 में नॉन-अल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज को एक नॉन-कम्युनिकेबल डिजीज घोषित कर चुका है। लिवर सिरोसिस सिर्फ वृद्धावस्था की समस्या नहीं रही अपितु 30 साल की उम्र के लोग भी इस गंभीर लिवर रोग से ग्रस्त देखे जा सकते हैं। उन्होने समय रहते लिवर की जांच करवाने और स्वस्थ आहार अपनाने की सलाह दी।


डॉ. सुमीत कंठ सीनियर कंसल्टेंट, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और हेपाटोलॉजी ने कहा कि पंजाब में शराब से जुड़ा लिवर सिरोसिस एक मुख्य चिंता का विषय है। यह बीमारी पूरी तरह से बचाव योग्य है। डॉ. दिविज जयंत, एसोसिएट कंसल्टेंट एचपीबी और जनरल सर्जरी ने कहा कि जब लिवर स्वस्थ नहीं होता तो मामूली सर्जरी भी हाई-रिस्क हो जाती है। इसलिए सर्जरी से पहले लिवर की जांच और उसे दुरुस्त करना बेहद जरूरी है।


डॉ. पंकज कुमार, सीनियर कंसल्टेंट-गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ने कहा कि समुदाय में जागरूकता और नियमित हेल्थ चेक-अप ही इस बीमारी का समाधान है। डॉ. योगेंद्र कुमार, कंसल्टेंट -गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और हेपाटोलॉजी ने कहा कि सही जीवनशैली, हेपेटाइटिस के टीके और समय पर डॉक्टर से संपर्क करके कई लिवर समस्याओं से बचा जा सकता है।


सिटीन्यूज़ नॉउ के माध्यम से लिवासा हॉस्पिटल्स ने सभी लोगों से अपील की है कि वे जानकारी रखें, नियमित चेक-अप करवाएं और ज़रूरत पडऩे पर विशेषज्ञों से सलाह लें।

करनजीत कौर सैनी पुलिस सुरक्षा मैगजीन में चंडीगढ़ एवं पंजाब राज्य का चीफ एडिटर नियुक्त

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़:–पुलिस सुरक्षा मैगज़ीन ने श्रीमती करनजीत कौर सैनी को पुलिस सुरक्षा मैगजीन ( मिनिस्ट्री ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंगसे मान्यता प्राप्त) में चंडीगढ़ एवं पंजाब राज्य का चीफ एडिटर नियुक्त किया है। उन्हें यह जिम्मेदारी पुलिस सुरक्षा मैगजीन के सम्पादक रवि आनंद ने सौंपी।

पुलिस सुरक्षा मैगजीन के सम्पादक रवि आनंद ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि वर्ष 2025 से लाईफ टाईम के लिए मान्य भारतवर्ष के पूरे पंजाब एवं चंडीगड़ राज्य का कार्यभार सौंपते हुए उन्हें अपार हर्ष की अनुभूति हो रही है। वो ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आप अपने कंधों पर आए इतनी विशाल जिम्मेदारी के बोझ को अपनी मेहनत, लग्न एवं ईमानदारी से निभाते हुए एक नए मुकाम को हासिल करेंगे ।

वहीं श्रीमती करनजीत कौर सैनी ने पुलिस सुरक्षा मैगजीन के सम्पादक रवि आनंद का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वो अपनी पूरी मेहनत, लग्न एवं ईमानदारी से निभाएंगी।इस अवसर पर सुनील कुमार, जरनैल सिंह,मुनीश कपूर, राजन मखीजा, यू पी सिंह चौहान, एडवोकेट दविंदर कालरा, मनप्रीत कौर देओल और एडवोकेट सुनीत उपस्थित थे।

इस वर्ष के अंत तक विनाशकारी आपदाएं अपना तीव्रतम रूप धारण करने लगेंगी : पं. काशीनाथ

0

चंडीगढ़ : आगामी समय मे विनाशकारी आपदाएं अपना तीव्रतम रूप धारण कर लेंगी। ये कहना है श्री जगन्नाथ पुरी से आए कथावाचक पंडित काशीनाथ मिश्र का। उन्होंने आज यहां एक प्रेस वार्ता में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कलयुग का अंत बेहद समीप है।

पंडित काशीनाथ मिश्र ने भगवान श्री कृष्ण के परम सखा सुदामा के अवतार संत अच्युतानंद दास द्वारा 600 वर्ष पूर्व लिखित भविष्य मालिका शास्त्र का हवाला देते हुए ये दावा किया कि मानवों द्वारा किए जा रहे विभिन्न अनैतिक क्रिया-कलापों के कारण पृथ्वी पर पाप का बोझ बढ़ रहा है, जिससे आने वाले समय में प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाएं विकराल हो जाएँगी, जिससे धरती पर प्रलय काल आरम्भ हो जाएगा व असंख्य लोग काल के गाल में समा जायेंगे।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2032 तक ये प्रलयकारी दौर जारी रहेगा जिसमें विश्व युद्ध, परमाणु बम्ब हमले, 32 प्रकार की महामारियों का प्रकोप जैसी आपदाओं से मानव जाति का सामना होगा और इनसे सिर्फ वही श्रद्धालु बच पाएंगे जो त्रिसंध्या विधि का जाप करेंगे। संत ने बताया कि आज लोग इन बातों पर अविश्वास प्रकट कर उनसे नाराज होतें हैं या उपहास उड़ाते हैं, परन्तु जल्द ही ये सब कुछ प्रत्यक्ष होगा। पंडित काशीनाथ मिश्र ने कहा कि अच्युतानंद दास संत ने अपनी योग शक्ति के बल पर ये सारी भविष्यवाणियां की थीं।इस अवसर पर वृन्दावन से पंडित मधु विहारी दास, मंदिर के प्रधान विजय बंसल, सोनिया मित्तल, माधव मित्तल सहित विश्व सनातन धर्म के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 37 चंडीगढ़ में विश्व सनातन धर्म, खंड गिरी, श्री महारत्नपुर मंडल, भुवनेश्वर द्वारा आयोजित की जा रही श्रीमद्भागवत कथा व भविष्य मालिका शास्त्र की दिव्य कथा पंडित काशीनाथ मिश्र जी की अमृतमयी वाणी से 23 अप्रैल तक रोजाना शाम 4 बजे से 7बजे तक हुआ करेगी।

सोशल इम्पैक्ट प्लेटफॉर्म – ‘द कॉमन टेबल’ का सिटी ब्यूटीफुल मे हुआ श्रीगणेश-पूर्व मिस इंडिया-अमेरिका लीना गुप्ता की पहली पुस्तक ‘एंकर विदिन’ भी हुई रिलीज

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। वीरवार को सिटी ब्यूटीफुल की दो महिलाओं – बानी चीमा और गीतांजलि गुप्ता ने अपने ब्रेन चाइल्ड – द कॉमन टेबल (टीसीटी) प्लेटफॉर्म का श्रीगणेश किया। बानी और गीतांजलि दोनों ही अपने देश मे कुछ करने के अपने जुनून को उड़ान देने के लिए अमेरिका से भारत लौटी हैं। टीसीटी के लॉन्च के अवसर पर पूर्व मिस इंडिया-अमेरिका लीना गुप्ता की पहली पुस्तक ‘एंकर विदिन’ को भी रिलीज़ किया गया।


‘ब्रेकिंग बैरियर्स’ साइडलाइन्स का मुख्य आकर्षण पूर्व मिस इंडिया-अमेरिका, जाने मानी ट्रांसफॉर्मेशनल लाइफ कोच और अब पेंगुइन-पब्लिशड लेखिका लीना गुप्ता रहीं। लीना टीसीटी के बैनर तले लाई गई पहली चेंजमेकर हैं। बानी और गीतांजलि ने टीसीटी के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की; लीना ने अपनी पुस्तक में शामिल कई पहलुओं की जानकारी दी।


ज्ञात रहे कि बानी एक भारतीय अमेरिकी आंत्रप्रेन्योर हैं। सिटीन्यूज़ नॉउ से बातचीत के दौरान कॉमन टेबल की सह-संस्थापक बानी ने को बताया कि चंडीगढ़ में निहित लेकिन अपने दृष्टिकोण में वैश्विक, टीसीटी का इरादा भारत ही नही बल्कि दुनिया भर के इनोवेटर्स, आंत्रप्रेन्योर्स और थॉट लीडर्स के बीच क्यूरेटेड इवेंट्स, विषय आधारित वर्कशॉप्स और सार्थक विचारों के आदान-प्रदान की मेजबानी करना है। बानी एक एनजीओ- चीमा ट्रस्ट चलाती हैं, जो दृष्टिबाधित के लिए समर्पित है।


गीतांजलि एक पूर्व सर्टीफाइड पब्लिक अकाउंटेंट (सीपीए) और ग्लोबल फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं। गीतांजलि सोशल आंत्रप्रेन्योरशिप हैं। गीतांजलि ने ‘सिलाई विलाई’ की भी स्थापना की है- जो आर्थिक रूप से कमज़ोर महिलाओं को बाजार में अपने तैयार किए गारमेंट्स के लिए एक प्लेटफार्म प्रदान करवाता है।


टेडएक्स स्पीकर और आर्ट ऑफ लिविंग की सीनियर इंटरनेशनल फैकेल्टी मेंबर व ब्यूटी पेजेंट लीना गुप्ता को विटिलिगो डायग्नोज़ से उनकी ज़िन्दगी बिखर गई । अधिकांश लोग ऐसी स्थिति को अभिशाप मानते है लेकिल लीना ने सभी मुश्किलों का सामना करते हुए मजबूत प्रतिभा बनकर मिसाल कायम की। लीना ने कहा कि मेरी किताब ‘एंकर विदिन’ ऐसे सभी लोगों के लिए एक ‘गो-टू’ किताब है, जो शायद कभी-कभी जीवन से हार मान लेने के बारे में सोचते हैं।

जागरूकता की कमी से बढ़ रही लिवर संबंधित बीमारियां

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: लिवर समग्र स्वास्थ्य को बनाए रखने और इम्यूनिटी, डाइजेशन और मेटाबॉलिज्म को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लिवर में गड़बड़ न केवल पाचन तंत्र, बल्कि गुर्दे, फेफड़े, हृदय और मस्तिष्क को भी गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है।

आज लिवर के स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाली बढ़ती चिंताओं में से एक अत्यधिक वसा का एकम्यूलेशन है, जो अगर अनदेखा किया जाए तो गंभीर जटिलताओं का कारण बन सकता है, मैक्स हॉस्पिटल मोहाली में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के प्रिंसिपल कंसल्टेंट डॉ. गुरबख्शीश सिंह सिद्धू ने कहा कि लिवर की बीमारी के कुछ सबसे आम लक्षणों में भूख न लगना, पेट में दर्द, पीलिया और बिना किसी कारण के वजन कम होना शामिल है।

भारत में, लिवर को नुकसान पहुंचाने वाले प्रमुख कारण हेपेटाइटिस बी और सी और अत्यधिक शराब का सेवन और गैर-अल्कोहल फैटी लिवर रोग हैं। दुर्भाग्य से, लिवर से संबंधित मौतों की बढ़ती संख्या अक्सर कम जागरूकता और निवारक स्वास्थ्य सेवा की कमी का परिणाम है।”समय पर निदान के महत्व पर जोर देते हुए डॉ. सिद्धू ने बताया कि स्क्रीनिंग और शुरुआती पहचान प्रभावी लिवर रोग प्रबंधन की आधारशिला है।

उन्होंने कहा कि बीमारी को उसके साइलेंट फेज में पहचानना और रोगियों को उचित देखभाल से जोड़ना अपरिवर्तनीय क्षति को रोक सकता है और अनगिनत लोगों की जान बचा सकता है।

रोकथाम पर बोलते हुए, डॉ. सिद्धू ने सलाह दी कि नियमित व्यायाम, स्वस्थ वजन बनाए रखना और संतुलित आहार का पालन करना लिवर की क्षति के जोखिम को काफी कम कर सकता है।

हिप्नोटिज्म साइंस है और ऑटो सजेशन से ही साइकोसोमेटिक डिसीज़ का होता है निवारण -ग्रैंडमास्टर गुरु दीपक पाटिल

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। साइकोसोमैटिक डिसीज़ के निवारण हेतु हिप्नोटिज्म, मैग्नेटिज्म, त्राटक और मेस्मेरिसम पर महारत हासिल करने से ही सम्भव हो सकता है। वह भी तब जब किसी योग्य ग्रैंडमास्टर गुरु का मार्गदर्शन मिल जाये। इंटरनेशनल प्रशिक्षण प्राप्त ग्रैंडमास्टर गुरु दीपक पाटिल ने गुरुवार सिटी ब्यूटीफुल मे एक फ्री वर्कशॉप के तहत आम नागरिकों से इस हुनर की जानकारी सांझा की।

गुरु दीपक ने बताया कि मेडिकल हिप्नोसिस की यह पद्धति हजारों वर्ष पुरानी है, जिसे हमारे पूर्वज प्रभावी रूप से इस्तेमाल करते रहे हैं। अंग्रेजी दवाओं के साइड इफेक्ट और वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों की ओर बढ़ते रुझान के चलते अब यह पद्धति इन दिनों पुन: लोकप्रियता हासिल कर रही है व लोगों को तनाव,भय,फोबिया से मुक्ति मिलती व पूर्ण एकाग्रता व फोकस द्वारा अपने लक्ष्य निर्धारित करने में मददगार साबित होता है।

अगले दो दिन गुरु दीपक शहर में वर्कशॉप का आयोजन कर लोगों को माइंड फ़ोकस की तकनीक सिखाएंगे। हिप्नोटिज्म हेल्पलाइन 9371768876 के जरिये उनसे संपर्क साध सकते हैं।

सीएचआरएस राइडर्स ने नेशनल क्वालीफायर और दिल्ली हॉर्स शो में जीते 20 पदक

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। चंडीगढ़ हॉर्स राइडर्स सोसाइटी (सीएचआरएस) ने एक बार फिर देश के दो सबसे प्रतिष्ठित आयोजनों – जूनियर नेशनल इक्वेस्ट्रियन चैंपियनशिप (जेएनईसी) के लिए नेशनल क्वालीफायर और दिल्ली कैंट में गत 3 से 13 अप्रैल को आयोजित दिल्ली हॉर्स शो 2025 में उल्लेखनीय प्रदर्शन करके भारतीय घुड़सवारी खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है।

ज्ञात रहे कि इस क्षेत्र में आधिकारिक तौर पर एक्वेस्ट्रियन फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (ईएफआई) से संबद्ध एकमात्र क्लब के रूप में, सीएचआरएस राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के इच्छुक युवा घुड़सवारों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करवा रहा है। यह दर्जा इसके राइडर्स को ईएफआई-स्वीकृत प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अनुमति देता है। दिल्ली हॉर्स शो मे इस वर्ष 400 से अधिक एंट्रीज और प्रत्येक स्पर्धा में 100 से अधिक सवारों की प्रतिस्पर्धा के साथ, सीएचआरएस ने शो जंपिंग और ड्रेसेज में व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में कुल 20 पदक हासिल किए।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों में सिफत ने ओपन 40 जंपिंग (अंडर 14) में स्वर्ण पदक जीता और ओपन 70 जंपिंग और लेडीज हैक्स में दो रजत पदक जीते। ज़ैना ने ओपन 50 जंपिंग और लेडीज हैक्स दोनों में स्वर्ण और ओपन 40 जंपिंग में रजत जीतकर अपनी निरंतरता से प्रभावित किया। कबीर ने अंडर-10 श्रेणी में ओपन 40 जंपिंग में रजत और ओपन 50 जंपिंग में स्वर्ण जीतकर सबको पीछे छोड़ दिया। मनकीरत ने ओपन 70 जंपिंग में स्वर्ण जीता जबकि विशाल ने ओपन 100 जंपिंग में कांस्य जीता। ओपन हैक्स स्पर्धा में साविया, ज़ैना और सिफत ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीता। रुबैयात ने लेडीज हैक्स और ग्रुप-2 हैक्स में कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में अपना नाम दर्ज कराया।

सीएचआरएस ने टीम स्पर्धाओं में भी शानदार प्रदर्शन किया। साविया और अनहद ने जंपिंग ग्रुप-2 में रजत पदक जीता, जबकि साविया ने ग्रुप-2 ड्रेसेज व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में रजत पदक जीतकर अपना योगदान दिया। इंद्रवीर ने 95 ओपन जंपिंग टॉप स्कोर में रजत पदक जीतकर पदक तालिका में अपना नाम दर्ज कराया। नेशनल क्वालीफायर में, सीएचआरएस ने 10 राइडर्स और 8 घोड़ों की टीम उतारी। इनमें से दो बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी – सिफत हंस और साविया कौर सिद्धू ने शो जंपिंग और ड्रेसेज दोनों ही स्पर्धाओं में क्वालीफाई किया।

सीएचआरएस ने अभी तक लगभग 3,000 सवारों को प्रशिक्षित किया है और ईएफआई स्वीकृत क्षेत्रीय घुड़सवारी लीग और टेंट पेगिंग में राष्ट्रीय घुड़सवारी चैम्पियनशिप सहित कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय कार्यक्रमों की मेजबानी की है।