Home Blog Page 145

फोर्टिस मोहाली में लेजऱ कोरोनरी एंजियोप्लास्टी द्वारा सफलतापूर्वक इलाज- डॉ. आर. के. जसवाल

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। फोर्टिस अस्पताल मोहाली में कार्डियोलॉजी व कैथलैब्स के निदेशक डॉ. आर. के. जसवाल के नेतृत्व में हाल ही में 88 वर्षीय मधुमेह पीडि़त बुज़ुर्ग का सफल इलाज किया गया। कोरोनरी आर्टरी डिज़ीज़ से पीडि़त मरीज को तुरंत एक्ससीमेर लेजऱ कोरोनरी एंजियोप्लास्टी (ईएलसीए) के लिए ले जाया गया।

दिल की कोरोनरी धमनियों में 30 साल पहले लगाए गए स्टेंट में भारी मात्रा में कैल्शियम, रक्त का थक्का (थ्रॉम्बस) और गंभीर ब्लॉकेज पाया गया।पटियाला निवासी इस मरीज की हालत नाज़ुक होने के कारण किसी भी अस्पताल ने किसी भी हाई-रिस्क कार्डियक इंटरवेंशन का जोखिम नहीं उठाया। मरीज को इलाज के लिए फोर्टिस मोहाली लाया गया। डॉ. जसवाल ने बिना किसी देरी लेजऱ कोरोनरी एंजियोप्लास्टी के जरिए उनकी बंद कोरोनरी धमनियों में मौजूद ब्लॉकेज को हटा दिया। सर्जरी के दो दिनों के भीतर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

सिटीन्यूज़ नॉउ से बात करते हुए डॉ. जसवाल ने कहा कि ईएलसीए दिल की बीमारियों के इलाज में यह क्रांतिकारी तकनीक है। पारंपरिक एंजियोप्लास्टी की तुलना में, जिसमें अचानक धमनियों के फिर से बंद होने या थक्का बनने का खतरा होता है, ईएलसीए दिल की धमनियों को बंद कर रहे पदार्थ को पूरी तरह नष्ट कर देती है, जिससे आगे किसी जटिलता का जोखिम नहीं रहता। जटिल कोरोनरी हृदय रोग, जैसे कि छोटे रक्तवाहिनियों की बीमारी, बाइफरकेशन ब्लॉकेज, या विफल स्टेंट और बाईपास ग्राफ्ट वाले मरीजों के लिए ईएलसीए एक गेम-चेंजर है।

बंगाली नववर्ष ‘पोइला बोइशाख’ का उत्सव बंगा भवन में भव्य समापन के साथ संपन्न

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़, 16 अप्रैल 2025: बंगीय सांस्कृतिक सम्मिलनी (बीएसएस), चंडीगढ़ ने बंगाली नववर्ष ‘पोइला बोइशाख’ को गर्व, उत्साह और आत्मीयता के साथ बंगा भवन परिसर में पारंपरिक बंगाली विरासत को जीवित रखते हुए धूमधाम से मनाया।सांस्कृतिक एकता हमारे जैसे विविधता भरे देश में एक महान एकीकृत शक्ति रही है, और बीएसएस पिछले पचास वर्षों से चंडीगढ़ में इस दिशा में शानदार कार्य कर रहा है, ऐसा कहना है कर्नल दीपक डे, एसएम (से.नि.), महासचिव, बीएसएस का।

सदस्यों ने खुले मंच पर ‘जात्रा’ नामक बंगाली पारंपरिक संगीत नाटक की प्रस्तुति दी, जो कई सदियों पुराने बंगाली रंगमंच की शैली का प्रतीक रही। ‘बंगाली’ नामक इस जात्रा में ऐतिहासिक महत्व, सामाजिक समरसता और धार्मिक सहिष्णुता के संदेश को समाहित किया गया था, जो दर्शकों को 16वीं सदी के उस भारत में ले गया जब दिल्ली के शासकों और बंगाल साम्राज्य के बीच युद्ध हुआ करते थे।

सांस्कृतिक प्रमुख भवानी पाल और संयोजक अंजना मेनन ने सम्मेलन के 30 सदस्यों को इस प्रस्तुति के लिए एकत्रित किया जिनमें शामिल थे: डालिम चटर्जी (निर्देशक), जयमाल्य सेनगुप्ता, बिश्वजीत सेन, सुभाषिष निओगी, संदीप चटर्जी, सुनील चटर्जी, शंकर संत्रा, दीपक ठाकुर, अनुभव सेन, अंगन रॉय, अम्बिका कुलावी, तमिस्रा बनर्जी, समीता दत्ता, बशुधा बंधोपाध्याय, काजोल चटर्जी, सुप्रिया सेनगुप्ता, प्रोजुषा, वंशिका, उमिका, आराध्या, आशीष डे, दीपांकर दास, प्रबल मित्रा।इस भव्य आयोजन में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी और बंगाल की समृद्ध विरासत का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यक्रम के पश्चात एक विशिष्ट बंगाली पारंपरिक रात्रि भोज परोसा गया जिसमें माछेर झोल (मछली की करी) और चावल परोसा गया — जो बंगाल का पसंदीदा व्यंजन है।

बीएसएस के अध्यक्ष डॉ. अमित भट्टाचार्य ने आत्मविश्वास से कहा कि इतने वर्षों में बीएसएस की निरंतर प्रगति को देखना गर्व की बात है, जिसकी नींव हमारे वरिष्ठों ने बहुत मज़बूती से रखी थी। बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ बीएसएस एक अनुशासित और क़ानून का पालन करने वाला संगठन रहा है, जो शहर में विभिन्न सामाजिक उत्तरदायित्वों में भी सदैव अग्रणी रहता है।

एरोप्लाजा पंचकूला गोल्फ लीग: राउंड रॉबिन मैच समाप्त , टी बर्ड्स और रेजिंग बुल्स क्वार्टर फाइनल में पहुंचे 18 अप्रैल को होंगे क्वार्टर फाइनल के मुकाबले

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला, 16 अप्रैल, 2025: एरोप्लाजा पंचकूला गोल्फ लीग के राउंड रॉबिन मैच आज समाप्त हो गए। राउंड रॉबिन मैचों के 7वें और आखिरी दिन पंचकूला गोल्फ क्लब में कुछ रोमांचक मैच हुए। ग्रुप बी के शुरुआती मैच में टी बर्ड्स ने पार-टी क्रैशर्स के साथ क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए एक जरूरी मुकाबले में शानदार खेल दिखाया।

शुरुआत में पिछड़ने के बाद टी बर्ड्स ने शानदार वापसी करते हुए पार-टी क्रैशर्स को 38-33 से हराया और लीग के ग्रुप बी में तीसरा स्थान हासिल किया।ग्रुप बी से चौथे क्वार्टर फाइनलिस्ट का निर्धारण करने के लिए दूसरे मुकाबले में रेजिंग बुल्स ने शिवालिक स्विंगर्स को 37-36 से हराया, जिससे रेजिंग बुल्स ने अंतिम आठ में जगह बनाई।ग्रुप बी से अन्य 2 क्वार्टर फाइनलिस्ट हैं – ग्रीन वॉरियर्स और गोल्फिंग ईगल्स। 46-30 के स्कोर के साथ टी टाइटन्स से हारने के बावजूद, ग्रीन वॉरियर्स 18 अंकों के साथ ग्रुप में टॉप पर रहे, जबकि गोल्फिंग ईगल्स ने हंसा लीजेंड्स को 35-28 के अंतर से हराया और 15 अंकों के साथ टीम दूसरे स्थान पर रही ।इस बीच, ग्रुप ए में, स्नीकिन गोल्फर्स और एडीएस फाल्कन्स के बीच एक मैच खेला गया। स्नीकिन गोल्फर्स अपने विरोधी पर 39-36 की जीत के साथ विजयी हुई और क्वार्टर-फ़ाइनल में आगे बढ़ी ।

उन्होंने शानदार गोल्फिंग स्किल्स दिखाए और एक करीबी मुकाबले में जीत दर्ज की। अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए, विक्ट्री वेव्स ने हाईलैंड किंग्स को 39-36 से हराया और राउंड रॉबिन स्टेज में एकमात्र अपराजित टीम बनी रही और 7 जीत और 21 अंकों के साथ ग्रुप ए में टॉप पर रही। हाईलैंड किंग्स और गोल्फिंग पैंथर्स ने 5-5 जीत हासिल कर 15 अंक जुटाए।

इन टीमों के खिलाड़ियों ने प्रत्येक मैच में शानदार गोल्फ खेला और टीम के लिए जीत हासिल की।विशेष रूप से, एरोप्लाजा पंचकूला गोल्फ लीग के नॉकआउट चरण में आगे बढ़ने वाली आठ टीमें हैं – विक्ट्री वेव्स, हाईलैंड किंग्स, गोल्फिंग पैंथर्स, स्नीकिन गोल्फर्स, ग्रीन वॉरियर्स, गोल्फिंग ईगल्स, टी बर्ड्स और रेजिंग बुल्स।क्वार्टर-फ़ाइनल्स के मैच 18 अप्रैल 2025 को होंगे।

क्वार्टर फ़ाइनल शेड्यूल:क्वार्टर-फ़ाइनल 1 में विक्ट्री वेव्स का सामना रेजिंग बुल्स से होगा, जबकि क्वार्टर-फ़ाइनल 2 में गोल्फिंग पैंथर्स का सामना टी बर्ड्स से होगा। क्वार्टर फाइनल 3 में हाईलैंड किंग्स का मुकाबला गोल्फिंग ईगल्स से होगा, और क्वार्टर फाइनल 4 में स्नीकिन गोल्फर्स का मुकाबला ग्रीन वॉरियर्स से होगा।

700 लोगों से ठगे 100 करोड़ – ओवरसीज कंपनी के खिलाफ भेजा पंजाब पुलिस को लीगल नोटिस – होगा विरोध प्रदर्शन

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ ; करीब 700 लोगों से 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी कर चुके फेज-1 स्थित ओवरसीज कंपनी के मालिक के खिलाफ पुलिस द्वारा सभी शिकायतकर्ताओं के खिलाफ संयुक्त एफआईआर न दर्ज करने व सभी कंप्लेंनेट के पासपोर्ट सहित ओरिजिनल डॉक्यूमेंट ना रिकवर करने के परिवार वालों को एफआईआर में नामजद न करने के विरुद्ध एडवोकेट गोपाल सिंह नहेल ने सभी पीड़ितों की ओर से पंजाब के डीजीपी व मोहाली के एस एस पी को लीगल नोटिस भेज के चेताया है ।

लीगल नोटिस में परिवार वालों पर तुरंत एक्शन लेने की मांग की गई है । एडवोकेट नेहल ने बताया कि कई शिकायतकर्ताओं के पुलिस ने 180 के बयान तो दर्ज किए हैं लेकिन अलग एफआईआर को मना कर दिया है जो कि उनका सैद्धांतिक अधिकार बनता है । क्या है मांगे : सभी शिकायतकर्ताओं की अलग-अलग एफआईआर तुरंत दर्ज की जिनके खातों में शिकायतकर्ताओं के पैसे का लेनदेन हुआ था को नाम जद किया जाएसभी शिकायतकर्ताओं के ओरिजिनल पासपोर्ट व सर्टिफिकेट आदि तुरंत वापस दिलवाए जाएक्या है

मामला फेस एक मोहाली में ओवरसीज कंपनी के नाम पर परिवार द्वारा लुभावने इश्तेहार व सोशल मीडिया के जरिए आम जनता को बाहर भेजने का झांसा देकर लाखों रुपए ठग लेता था , मालिक व 5 साथियों संग मिल दो बार लाइसेंस स्पेंड होने के बावजूद 100 करोड़ से अधिक जुटाने में कामयाब रहा है और अभी उनके खिलाफ 37 शिकायतों में जांच चल रही है.

पारंपरिक मेटल प्लेट तकनीक की बजाय फाइबुलर स्ट्रट ग्राफ्टिंग नामक नवाचारी प्रक्रिया ज्यादा कारगर – डॉ. शिव दास सिद्धू

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

नवांशहर। लिवासा हॉस्पिटल्स नवांशहर में जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ऑस्टियोपोरोसिस से ग्रस्त और कंधे की जटिल फ्रैक्चर से पीडि़त एक महिला की डॉ. शिव दास सिद्धू, ऑर्थोपेडिक कंसल्टेंट ने मेटल प्लेट तकनीक की बजाय फाइबुलर स्ट्रट ग्राफ्टिंग नामक नवाचारी प्रक्रिया से दुर्लभ ऑर्थोपेडिक सर्जरी की।

लिवसा हॉस्पिटल नवांशहर के यूनिट हेड लैइकुज्जमा अंसारी ने कहा कि विशेष रूप से वृद्ध महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस से संबंधित फ्रैक्चर तेजी से बढ़ रहे हैं। जागरूकता और तकनीकी संसाधनों के अभाव से मरीजों को उन्नत उपचार नहीं मिल पाता।

सिटीन्यूज़ नॉउ से बात करते हुए लिवासा हॉस्पिटल्स के डायरेक्टर और सीईओ डॉ. पवन कुमार ने इस नवाचारपूर्ण सर्जरी की सराहना करते हुए कहा कि फाइबुलर स्ट्रट ग्राफ्टिंग एक प्रभावी तकनीक है और लिवासा हॉस्पिटल्स उन्नत मेडिकल तकनीकों और प्रमाण-आधारित अभ्यासों के साथ जटिल मामलों में भी बेहतरीन परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध है।डॉ. शिव दास सिद्धू ने बताया कि मरीज की ही फाइबुला हड्डी का एक हिस्सा निकालकर क्षतिग्रस्त ह्यूमरस बोन में ग्राफ्ट किया गया।

यह तकनीक आंतरिक रूप से हड्डी को मजबूती देने के साथ-साथ प्राकृतिक रूप से ठीक होने की प्रक्रिया मे सहायक सिद्ध हुई। सर्जरी के साथ-साथ मरीज को तीन महीने तक टेरेपैराटाइड इंजेक्शन्स भी दिए गए जो नई हड्डी बनने में मदद करते हैं। इस दोहरे इलाज से महिला अपेक्षा से कहीं तेजी से राहत पाकर चलने-फिरने लगी हैं।

सेव इंडियन फैमिली फाउंडेशन का चण्डीगढ़ चैप्टर भी दिल्ली में पुरुषों के लिए सत्याग्रह में भाग लेगा पुरुषों पर अत्याचारों के खिलाफ एवं पुरुष आयोग के गठन की मांग को लेकर दिल्ली में सत्याग्रह 19 अप्रैल

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : देश में पुरुषों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा एनजीओ सेव इंडियन फैमिली ( एसआईएफ) महिला आयोग की तरह ही पुरुष आयोग का गठन करवाने के संघर्षरत्त है क्योंकि पुरुषों में बढ़ती आत्महत्याएं, पतियों की चौंकाने वाली हत्या की घटनाएं, कानूनों का दुरुपयोग और सरकार, न्यायपालिका व समाज द्वारा पुरुषों की उपेक्षा अब चिंताजनक स्तर पर पहुंच चुकी है। ये कहना हैं इस एनजीओ के चण्डीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष रोहित डोगरा का। वे आज यहां चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि इन गंभीर मुद्दों पर ध्यान दिया जाए।

इन अन्यायों को उजागर करने और बदलाव की मांग को लेकर एनजीओ सेव इंडियन फैमिली द्वारा पुरुषों के लिए सत्याग्रह के बैनर तले एक शांतिपूर्ण धरना राजधानी दिल्ली स्थित जंतर-मंतर में 19 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा जिसमें पूरे देश भर से एनजीओ के पदाधिकारी व सदस्यगण तथा पीड़ितजन भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इसी सिलसिले में वे भी अपने अधिकाधिक साथियों के साथ एनजीओ के चण्डीगढ़ चैप्टर की ओर से इस प्रदर्शन में भाग लेने जाएंगे। उन्होंने ये कैसा महिला उत्थान, जो ले रहा पुरुषों की जान का नारा भी दिया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत्त एनजीओ सेव इंडियन फैमिली फाउंडेशन के प्रयासों से ही दहेज़ के मामलों में धारा 498-ए के तहत दर्ज केसों में ससुरालियों की तुरंत गिरफ्तारी पर रोक लग पाई थी।

हमें सभी नागरिकों के लिए, चाहे उनका लिंग कुछ भी हो, समतापूर्ण समाज की आवश्यकता है।कानूनों का दुरुपयोग, विशेष रूप से दहेज़ और बलात्कार से संबंधित, एक महत्वपूर्ण चिंता का विषय बन गया है।बदला लेने या जबरन वसूली के साधन के रूप में अक्सर झूठे मामले दर्ज किए जाते हैं, जिससे पुरुष असहाय महसूस करते हैं और उनके पास कोई सुरक्षा नहीं होती।भारत में पुरुष आत्महत्याओं की बढ़ती संख्या चौंकाने वाली है, जिसमें पारिवारिक और घरेलू समस्याएं प्रमुख कारण हैं। हर 4.5 मिनट में, देश में एक पुरुष आत्महत्या करता है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना और लिंग-तटस्थ कानूनों, लिंग-आधारित कानूनों के दुरुपयोग के लिए सख्त दंड, और पुरुषों के मुद्दों को संबोधित करने के लिए एक राष्ट्रीय आयोग की स्थापना के लिए जोर देना है। मूवमेंट की हेल्पलाइन, एसआईएफ वन (08882 498 498), कई पुरुषों के लिए एक जीवनरेखा रही है, जो संकट में हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसआईएफ, चंडीगढ़ के कार्यकर्ताओं में अंकुर शर्मा,महेश कुमार, जसदीप सिंह,रविंदर सिंह,सौमेंदु मुखर्जी, जसमीत सिंह, हरदीप कुमार, गुरचरण सिंह, नवीन कुमार और अन्य शामिल थे।सेव इंडियन फैमिली -चंडीगढ़ एक गैर-लाभकारी, स्व-वित्तपोषित, स्व-समर्थित स्वयंसेवी आधारित पंजीकृत गैर सरकारी संगठन है, जो पुरुषों और परिवारों के अधिकारों और कल्याण के लिए काम करता है। एक अन्य सदस्य अंकुर शर्मा ने कहा कि एसआईएफ 2005 से परिवार और वैवाहिक सद्भाव के लिए काम कर रहा है।

इन 20 वर्षों में, हमने भारत भर में और यहाँ तक कि विदेशों में भी अपनी निःशुल्क साप्ताहिक सहायता समूह बैठकों, हेल्पलाइनों, ऑनलाइन समूहों, ब्लॉगों और अन्य स्वयंसेवी आधारित समूहों के माध्यम से परामर्श के माध्यम से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लाखों परिवारों को जोड़ा और उनकी मदद की है।

पंजाब सरकार द्वारा 66 के.वी. सबस्टेशन नेटवर्क के अपग्रेडेशन से बिजली बुनियादी ढांचे को मिली मजबूती: बिजली मंत्री हरभजन सिंह

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़, 15 अप्रैल: पंजाब के बिजली ट्रांसमिशन बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में एक और विशेष कदम उठाते हुए बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के दौरान पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) द्वारा 66 के.वी. सबस्टेशन ट्रांसमिशन नेटवर्क में व्यापक अपग्रेड को सफलतापूर्वक लागू करने की घोषणा की है।

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि पंजाब सरकार अपने नागरिकों को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली सप्लाई प्रदान करने के मिशन पर है और यह अपग्रेड इस दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में राज्य सरकार विकास और आर्थिक विकास को समर्थन देने के लिए राज्य के बिजली क्षेत्र को मजबूत करने के लिए समर्पित है।

वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान पीएसपीसीएल ने लगभग 250 करोड़ रुपये की लागत से 5 नए 66 के.वी. ग्रिड सबस्टेशन और 101 पावर ट्रांसफार्मर लगाए हैं। इसके अतिरिक्त 160 करोड़ रुपये का निवेश कर 66 के.वी. ट्रांसमिशन लाइनों के साथ लगभग 200 सर्किट किलोमीटर को तैयार या अपग्रेड किया गया है।बताने योग्य है कि चौथी तिमाही (जनवरी से मार्च 2025) के दौरान लगभग 82 करोड़ रुपये की परियोजना लागत के साथ विभिन्न जिलों में 354 एम.वी.ए. की कुल क्षमता वाले 37 पावर ट्रांसफार्मरों में बढ़ोतरी या नई स्थापना की गई है। इससे लुधियाना, बठिंडा, जालंधर, गुरदासपुर, बरनाला और संगरूर जैसे मुख्य क्षेत्रों में बिजली के बुनियादी ढांचे में सुधार हुआ है, जिसके साथ बेहतर लोड प्रबंधन और बिजली की विश्वसनीयता को सुनिश्चित किया गया है।पंजाब के महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र लुधियाना के साथ-साथ राजगुरु नगर, आलमगीर, दुगरी, कंगनवाल और चंडीगढ़ रोड सहित कई मुख्य सबस्टेशनों पर पावर ट्रांसफार्मरों की बढ़ोतरी से काफी प्रोत्साहन मिला है।

बिजली मंत्री सिंह ने आगे कहा कि ऐसे सक्रिय विकास न केवल रोजाना बिजली सप्लाई में और सुधार करते हैं बल्कि भविष्य में बिजली की बढ़ती मांग के लिए भी एक मजबूत प्रणाली तैयार करते हैं।उन्होंने कहा कि पीएसपीसीएल के प्रयास ‘पावर सरप्लस पंजाब’ के हमारे दृष्टिकोण को दर्शाते हैं, जहां उद्योग प्रफुल्लित होते हैं और नागरिकों को निर्बाध बिजली के साथ सशक्त बनाया जाता है।बिजली मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य की बिजली प्रणालियों को आधुनिक बनाने, ट्रांसमिशन घाटे को और कम करने और अपने ग्राहकों को विश्व स्तर की सेवा प्रदान करने के लिए बुनियादी ढांचे में निवेश करना जारी रखेगी।

एरोप्लाजा पंचकूला गोल्फ लीग में फैंटास्टिक फोरज़ ने शानदार मुकाबले में एसेस को हराया

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला, 14 अप्रैल, 2025: एरोप्लाजा पंचकूला गोल्फ लीग के छठे दिन, फैंटास्टिक फोरज़ ने सोमवार को पंचकूला गोल्फ क्लब के हरे-भरे मैदान पर आयोजित ग्रुप ए मैच में शानदार स्किल्स दिखाते हुए एसेस बाय विंटेज बिल्डटेक को 40-30 से हराया। लीग वर्तमान में अपने राउंड-रॉबिन स्टेज में है, जिसमें सोलह टीमें भाग ले रही हैं।

टीमों को दो ग्रुप्स में बांटा गया है – ग्रुप ए और ग्रुप बी – जिसमें प्रत्येक में आठ टीमें हैं।एक अन्य रोमांचक ग्रुप ए प्रतियोगिता में, विक्ट्री वेव्स ने गोल्फिंग पैंथर्स को 39-29 के बड़े अंतर से हराया। इसी तरह, क्लब ऑन फ्लेम्स ने एडीएस फाल्कन्स को 34-33 के एक बेहद करीबी स्कोरलाइन के साथ हराया। हाईलैंड किंग्स ने स्नीकिन गोल्फर्स पर 44-24 से शानदार जीत दर्ज की, जिससे ग्रुप ए प्रतियोगिता और भी तेज हो गई। ये मैच एकतरफा ही रहा और विजेता टीम ने शुरुआत से ही बढ़त बना ली थी।

ग्रुप बी के मुक़ाबले में, ग्रीन वॉरियर्स ने शिवालिक स्विंगर्स को बहुत कम अंतर से हराया, और एक कड़े मुक़ाबले में 38-34 से जीत हासिल की। इसके बाद, एक और करीबी मुक़ाबले में, टी टाइटंस ने हंसा लीजेंड्स को 34-30 से हराया। ये मैच भी काफी करीबी रहा। इस बीच, गोल्फ़िंग ईगल्स ने टी बर्ड्स को 33-30 से हराया और पार-टी क्रैशर्स ने रेजिंग बुल्स को 38-33 से हराया। इस मैच में भी काफी उतार-चढ़ाव आए।इस बीच, एरोप्लाज़ा पंचकूला गोल्फ़ लीग के 5वें दिन, गोल्फ़िंग पैंथर्स ने स्नीकिन गोल्फ़र्स को 36-33 से हराया, जबकि हाईलैंड किंग्स ने क्लब ऑन फ़्लेम्स को 44-27 से हराया।

विक्ट्री वेव्स ने फैंटास्टिक फ़ोर्ज़ को 37-25 से हराया, और एडीएस फाल्कन्स ने एसेस बाय विंटेज बिल्डटेक को 42-29 से हराया।ग्रुप बी में, रेजिंग बुल्स ने गोल्फ़िंग ईगल्स को 38-29 से हराया। टी टाइटंस ने टी बर्ड्स को 40-30 से हराया, पार-टी क्रैशर्स ने शिवालिक स्विंगर्स को 43-37 से हराया और ग्रीन वॉरियर्स ने हंसा लीजेंड्स को 42-31 से हराकर दिन का समापन किया।

सोमवार को अधिकांश मुकाबले काफी रोमांचक रहे और दर्शकों को भी शानदार गोल्फ देखने को मिला।एरोप्लाजा पंचकूला गोल्फ लीग के उद्घाटन संस्करण का प्रबंधन दिगराज गोल्फ इंक द्वारा किया जा रहा है, 23 अप्रैल को फाइनल खेला जाएगा।

बैसाखी पर नाडा साहिब गुरुद्वारे में निःशुल्क मल्टीस्पेशलिटी हेल्थ कैंप आयोजित किया गया

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला । बैसाखी के अवसर पर नाडा साहिब गुरुद्वारे में एक मेगा मल्टीस्पेशलिटी हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें कार्डियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, ऑन्कोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, ईएनटी जैसी प्रमुख विशेषज्ञताओं के डॉक्टरों ने निःशुल्क परामर्श और स्वास्थ्य जांच की सुविधा दी।इस स्वास्थ्य शिविर में 150 से अधिक लोगों ने भाग लिया और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श प्राप्त किया।

कैंप का नेतृत्व वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम ने किया, जिनमें डॉ. प्रो. रवि गुप्ता ऑर्थोपेडिक्स, डॉ. राजेश्वर सिंह , डॉ. अंकुर गुप्ता , डॉ. आकाश गंडोत्रा और डॉ. अनूप रॉय शामिल रहे।शिविर में हृदय जांच, हड्डियों और जोड़ों की समस्याएं, कैंसर जांच, पाचन तंत्र की समस्याएं और कान-नाक-गला से संबंधित बीमारियों की जांच की गई। विशेषज्ञों ने नियमित हेल्थ चेकअप और लाइफस्टाइल सुधार की सलाह दी।कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए हॉस्पिटल के फैसिलिटी डायरेक्टर पंकज मित्तल ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य न केवल इलाज देना है, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी फैलाना है। पवित्र स्थान पर समुदाय की सेवा करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

गुरुद्वारा नाडा साहिब के प्रबंधक सरदार परमजीत सिंह और मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगजीत सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं।

पार्क अस्पताल में जॉइंट प्रॉब्लम कैंप में 150 मरीजों की जांच

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली। पार्क अस्पताल मोहाली में रविवार को जॉइंट प्रॉब्लम के कैंप में 150 से अधिक मरीजों की जांच की गई। पार्क अस्पताल में आर्थोपेडिक व रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी के डायरेक्टर डॉ भानु प्रताप सिंह सलूजा, कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक्स डॉ. अनिल कपूर वशिष्ठ और डॉ. अमन गर्ग की एक टीम ने मरीजों को मुफ्त ऑर्थो और फिजियोथेरेपी परामर्श दिया।

एक्स-रे और अन्य ऑर्थो से संबंधित जांच पर 50 प्रतिशत की छूट भी दी गई। डॉ. भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पार्क 30 अप्रैल तक मरीजों को मुफ्त रोबोटिक तकनीक उपलब्ध करा रहा है। इस पहल का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को उन्नत स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है।

उन्होंने आगे बताया कि अब हम 3डी ऑगमेंटेड रियलिटी एआर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा संचालित रोबोटिक घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी कर रहे हैं, जिसमें केवल 12-15 मिनट लगते हैं। इसमें रक्त चढ़ाने, और टांके लगाने की जरूरत नहीं होती है। उन्होंने बताया कि सर्जरी 3.5-4 इंच के छोटे-छोटे कट से की जाती है और सर्जरी के बाद मरीज 4 घंटे तक चल सकता है।