सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़: मेहर चंद महाजन डीएवी कॉलेज फॉर विमेन की नो नशा नेशन टास्क फोर्स (एनएनएनटीएफ) ने आर्य युवा समाज के तत्वावधान में ‘रीलवोल्यूशन—रील बनाएं, बदलाव लाएं’ डिजिटल जागरूकता प्रतियोगिता आयोजित की।
इसमें 13 टीमों ने नशे के खिलाफ संदेश देने वाली रीलें तैयार कर सोशल मीडिया पर साझा कीं।विद्यार्थियों ने नशे को ‘ना’ कहने, साथियों के दबाव में सही निर्णय लेने, तनाव से स्वस्थ तरीके से निपटने, जरूरतमंद मित्र का साथ देने, नशे से जुड़े मिथकों व तथ्यों तथा इसके स्वास्थ्य और भविष्य पर प्रभाव जैसे विषयों को रीलों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
24 घंटे की मूल्यांकन अवधि में इन रीलों को कुल 62,208 व्यूज, 2,781 लाइक्स और 7,426 शेयर मिले।प्रतियोगिता में अवेयर टीम ने प्रथम, करेज ने द्वितीय और वॉइस ने तृतीय स्थान हासिल किया। हील और फ्यूचर टीमों ने इसके बाद स्थान प्राप्त किया।
कार्यवाहक प्राचार्या श्रीमती नीना शर्मा ने कहा कि ऐसी पहल विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक बदलाव की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया युवाओं तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन सकता है।

