सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़ गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-35 डी के खिलाड़ियों ने शिक्षा विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा आयोजित थर्ड फेज इंटर स्कूल स्टेट टूर्नामेंट 2026-27 में विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल पहुंचने पर प्रिंसिपल सीमा बी. ग्रोवर ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और डीपीई डॉ. कुलदीप मेहरा को बधाई दी।
डॉ. मेहरा ने बताया कि तनुष चौधरी ने अंडर-14 जूडो (-35 किग्रा) और अनंतवीर सिंह ने अंडर-19 बॉक्सिंग (75-81 किग्रा) में स्वर्ण पदक जीता। आद्रिका सिंह ने अंडर-14 तीरंदाजी के इंडियन राउंड में स्वर्ण पदक हासिल किया।
जूडो में नैना सिंह और निधि वर्मा ने क्रमशः अंडर-14 (-27 किग्रा) और अंडर-17 (-36 किग्रा) में रजत पदक जीते।वेटलिफ्टिंग में लक्ष सिंह, जबकि फ्री-स्टाइल कुश्ती में विजय शर्मा और सौरभ ने कांस्य पदक हासिल किए।
स्केटिंग में अर्णव शर्मा ने अंडर-19 की 500 मीटर और 1000 मीटर रिंक स्पर्धाओं में दो कांस्य पदक जीते। इसके अलावा अर्णव ने जूनियर स्टेट रोलर हॉकी टूर्नामेंट में टीम स्वर्ण पदक भी हासिल किया।

