HomeEducationएमसीएम में हिंदी उत्सव, भारतीय भाषाओं के अंतर्संबंध पर मंथन

एमसीएम में हिंदी उत्सव, भारतीय भाषाओं के अंतर्संबंध पर मंथन

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़, 9 सितंबर: मेहर चंद महाजन डीएवी कॉलेज फॉर विमेन के हिंदी विभाग एवं हरियाणा की शुरुआत समिति ने पीएनबी और एनएचपीसी के सहयोग से भारतेंदु हरिश्चंद्र की जयंती पर ‘हिंदी उत्सव-2026’ आयोजित किया।

कार्यक्रम का विषय ‘भारतीय भाषाओं के बीच अंतर्संबंध’ रहा।मुख्य अतिथि चंडीगढ़ के उपायुक्त निशांत यादव ने कहा कि भाषा करियर में बाधा नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास का माध्यम है।

उन्होंने विद्यार्थियों से साहित्य को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। आईटीबीपी के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने ऑनलाइन संबोधन में पुस्तकों को दृष्टिकोण विस्तार और चरित्र निर्माण का प्रभावी माध्यम बताया।

दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रो. सुधा सिंह ने भारतेंदु की भाषा-दृष्टि पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को हिंदी के साथ अन्य भाषाएं सीखने के लिए प्रेरित किया। बीएचयू के प्रो. कृष्णमोहन और पंजाब विश्वविद्यालय के डॉ. गुरमीत सिंह ने भाषा के महत्व एवं शुद्धता पर विचार रखे।

कार्यवाहक प्राचार्या नीना शर्मा ने नियमित पठन की आदत विकसित करने का संदेश दिया। इस अवसर पर पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments