HomeNews‘नशा एक दीमक’ अभियान के तहत 300 बच्चों ने ली नशे से...

‘नशा एक दीमक’ अभियान के तहत 300 बच्चों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति युवाओं और समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से नारी जागृति मंच ने ‘नशा एक दीमक’ अभियान के तहत सेक्टर-40बी स्थित श्री हनुमंत धाम में नशा मुक्ति जागरूकता एवं शपथ समारोह आयोजित किया।

समारोह में चैरिटेबल कंप्यूटर, कोचिंग और सिलाई केंद्रों में पढ़ रहे 300 से अधिक बच्चों ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की शपथ ली।मंच की प्रधान नीना तिवाड़ी ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, विवेक और भविष्य को प्रभावित करता है। उन्होंने बच्चों को शराब, सिगरेट, गुटखा और ड्रग्स के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि सेक्टर-39 थाना प्रभारी जयप्रकाश ने बच्चों को नशीले पदार्थों से होने वाले नुकसान और 1 जुलाई 2024 से लागू तीन नए आपराधिक कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से नशे से दूर रहने और आसपास के लोगों को भी इसके खिलाफ जागरूक करने की अपील की।कार्यक्रम में नारी जागृति मंच के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments