HomeSportकोका-कोला फाउंडेशन की महिला खिलाड़ियों ने जीता दिल

कोका-कोला फाउंडेशन की महिला खिलाड़ियों ने जीता दिल

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए कोका-कोला इंडिया फाउंडेशन – आनंदना के समर्थन से संचालित स्पेशलाइज्ड कैंपों में हिस्सा लेने वाली पांच खिलाड़ियों ने एफआईएच हॉकी वीमेंस नेशंस कप न्यूजीलैंड 2025-26 में शानदार प्रदर्शन किया है। यह टूर्नामेंट ऑकलैंड, न्यूजीलैंड में हो रहा है। पूल स्टेज में अजेय रहते हुए भारतीय टीम सेमी फाइनल में पहुंच गई है।

कोका-कोला इंडिया फाउंडेशन – आनंदना भारत में महिला खेलों को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए विशेष ट्रेनिंग कैंपों के संचालन में योगदान दे रहा है। इनमें चीफ कोच जोएर्ड मरीने की देखरेख में प्रतिष्ठित गोलकीपिंग कोच डेविड विलियमसन के नेतृत्व में साई बेंगलुरु में आयोजित 11 दिवसीय स्पेशलाइज्ड गोलकीपिंग कैंप शामिल है। इस कैंप में तकनीकी कौशल, गेम अवेयरनेस और डिसीजन मेकिंग जैसे पहलुओं पर ध्यान दिया गया।

आनंदना ने ऑस्ट्रेलिया एवं न्यूजीलैंड में भारतीय महिला हॉकी टीम के दौरे के समय पूर्व इंटरनेशनल ड्रैग फ्लिकिंग स्पेशलिस्ट टेक टेकेमा के नेतृत्व में आयोजित स्पेशलाइज्ड ड्रैग-फ्लिकिंग एवं पेनाल्टी कॉर्नर कैंप को भी अपना समर्थन दिया था। इसमें पेनाल्टी कॉर्नर एक्जीक्यूशन और टीम प्रिपरेशन पर फोकस किया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments