HomeEducationखालसा मोहाली में नेशनल कॉन्फ्रेंस 2026 का आयोजन

खालसा मोहाली में नेशनल कॉन्फ्रेंस 2026 का आयोजन

डिजिटल युग में अर्थव्यवस्था, समाज और शासन के भविष्य पर मंथन

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली: खालसा कॉलेज (अमृतसर) ऑफ टेक्नोलॉजी एंड बिज़नेस स्टडीज़, मोहाली द्वारा “द डिजिटल एज 2026: इम्पैक्ट ऑफ टेक्नोलॉजी ऑन इकॉनमी, सोसाइटी एंड गवर्नेंस” विषय पर नेशनल कॉन्फेंस का सफल आयोजन कॉलेज प्रिंसीपल डॉ हरीश कुमारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

कांफ्रेंस का उद्देश्य अकादमिक जगत, उद्योग जगत और नीति-निर्माताओं के बीच सहयोग को बढ़ावा देना तथा डिजिटल नवाचार को समावेशी, नैतिक और जिम्मेदार बनाने की दिशा में संवाद स्थापित करना रहा। इस कॉन्फेंस में डिजिटल युग में हो रहे तीव्र तकनीकी परिवर्तनों के प्रभावों पर व्यापक चर्चा की गई।

कॉन्फ्रेंस में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्य सचिव, पंजाब डॉ. करण अवतार सिंह (आईएएस, सेवानिवृत्त) तथा मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. कमल छाबड़ा (संस्थापक एवं सीईओ, केसी ग्लोबलएड उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल तकनीक आज विकास और सुशासन का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी है तथा भविष्य उन्हीं संस्थाओं का होगा जो नवाचार को अपनाते हुए तकनीक के साथ कदम मिलाकर चलेंगी।

कॉलेज की प्रिंसीपल डॉ. हरीश कुमारी ने अपने संदेश में कहा कि यह सम्मेलन डिजिटल युग की चुनौतियों और अवसरों को समझने का एक सशक्त मंच है, जो शिक्षा, उद्योग और शासन के बीच सार्थक संवाद को प्रोत्साहित करता है तथा समाज को एक सशक्त डिजिटल भविष्य की ओर अग्रसर करता है।इस अवसर पर द एआई रेवोलुशन: ट्रांस्फोर्मिंग सोसाइटी अनस शेपिंग द फ्यूचर किताब का विमोचन भी किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments