HomeEducationचेंजमेकर्स वर्ल्ड कप 2026 में अदिति राजवार शीर्ष 50 चेंजमेकर्स में चयनित

चेंजमेकर्स वर्ल्ड कप 2026 में अदिति राजवार शीर्ष 50 चेंजमेकर्स में चयनित

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला: डी.सी. मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-7, पंचकूला की कक्षा आठवीं की छात्रा अदिति राजवार ने चेंजमेकर्स वर्ल्ड कप 2026 में देशभर के 10,000 से अधिक युवा प्रतिभागियों में से शीर्ष 50 चेंजमेकर्स में स्थान बनाकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

अदिति ने #WearItAgain Challenge के तहत ‘Fabriq Station 0.4’ नामक अभिनव परियोजना विकसित की है। यह परियोजना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आई.) के माध्यम से टिकाऊ फैशन और जिम्मेदार उपभोग को बढ़ावा देती है। इसके अंतर्गत ‘ReVibe’ नामक ए.आई.-आधारित फैशन सहायक की परिकल्पना की गई है, जो पुराने कपड़ों को नए अंदाज में पहनने और पुनः उपयोग करने के सुझाव देता है।

इसका उद्देश्य नए कपड़ों की अनावश्यक खरीद को कम करना तथा जल और कपड़ा-कचरे के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।चेंजमेकर्स वर्ल्ड कप भारत में युवाओं को वास्तविक जीवन की चुनौतियों के समाधान विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

शीर्ष तीन प्रतिभागियों को 19-20 नवंबर को पैलेस ऑफ नेशंस, संयुक्त राष्ट्र, जिनेवा में होने वाले 10वें 1M1B Impact Summit में अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। विद्यालय प्रबंधन ने अदिति को उपलब्धि पर बधाई देते हुए आगामी चरण के लिए शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments