सिटीन्यूज़ नॉउ
मंडी गोबिंदगढ़: देश भगत यूनिवर्सिटी (डीबीयू) के स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड टूरिज्म (एसओएचएमटी) की ओर से हाउसकीपिंग वीक उत्साहपूर्वक मनाया गया। सप्ताहभर चले आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में व्यावहारिक कौशल, रचनात्मकता, टीमवर्क और पेशेवर दक्षता विकसित करना था।
इस दौरान बेड मेकिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट और रैपिड फायर क्विज सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।विद्यार्थियों ने इनमें उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए तकनीकी ज्ञान, रचनात्मक सोच और व्यावहारिक हुनर का प्रदर्शन किया। आयोजन अवतार सिंह और सहायक प्रोफेसर सृष्टि के नेतृत्व में हुआ। निवेदिता और चरनप्रीत कौर ने समन्वय एवं सहयोग के जरिए कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।
एसओएचएमटी के निदेशक डॉ. अमन शर्मा ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में सफल करियर के लिए व्यावहारिक और अनुभव-आधारित शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।
विभाग ने विद्यार्थी-केंद्रित गतिविधियों के लिए चांसलर डॉ. जोरा सिंह, प्रो-चांसलर डॉ. तजिंदर कौर और वाइस चांसलर डॉ. हर्ष सदावर्ती के निरंतर सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

