एआई+ स्मार्टफोन की कीमतों में करीब 2,000 रुपये तक बढ़ोतरी
सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़: स्मार्टफोन ब्रांड एआई+ ने अपने पोर्टफोलियो के कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन्स की कीमतों में करीब 2,000 रुपये तक बदलाव करने की घोषणा की है। नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। कंपनी के अनुसार, स्मार्टफोन उद्योग में मेमोरी सहित विभिन्न कंपोनेंट्स की बढ़ती कीमतों के साथ मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स और अन्य इनपुट लागत में लगातार वृद्धि हो रही है।
एआई+ स्मार्टफोन ने कहा कि बढ़ती लागत का एक बड़ा हिस्सा कंपनी ने अब तक खुद वहन किया, ताकि ग्राहकों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े। हालांकि, लागत में लगातार बढ़ोतरी के चलते कुछ चुनिंदा डिवाइसेस की कीमतों में रणनीतिक बदलाव करना जरूरी हो गया है।
एआई+ स्मार्टफोन के सीईओ एवं एनएक्सटीक्वांटम शिफ्ट टेक्नोलॉजीज के संस्थापक माधव शेठ ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य भारतीय ग्राहकों को बेहतर तकनीक और मजबूत वैल्यू प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि बढ़ती कंपोनेंट लागत से पूरी इंडस्ट्री प्रभावित है, लेकिन एआई+ अपने उत्पादों को ग्राहकों की पहुंच में बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
कंपनी ने कहा कि वह कीमत, प्रोडक्ट अनुभव और दीर्घकालिक वैल्यू के बीच संतुलन बनाए रखने के साथ बाजार और सप्लाई चेन में बदलावों पर नजर रखेगी।

