सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़: वार्ड 23 में सेक्टर 35 व 43 के मार्केट एरिया तथा सेक्टर 35 की ग्रीन बेल्ट में स्थापित नौ मास्ट लाइट्स का शनिवार को सांसद मनीष तिवारी ने उद्घाटन किया। ये लाइट्स पार्षद प्रेमलता के प्रयासों से लगाई गई हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इन क्षेत्रों में पर्याप्त रोशनी न होने के कारण शाम के समय महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और अन्य लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता था।
नई मास्ट लाइट्स लगने से अंधेरे वाले क्षेत्रों में रोशनी बढ़ेगी और लोगों को आवागमन में सुविधा के साथ सुरक्षा का बेहतर एहसास होगा। उद्घाटन अवसर पर सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि शहर के विकास के साथ नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा भी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने मास्ट लाइट्स लगाने के लिए पार्षद प्रेमलता और संबंधित अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर पार्षद प्रेमलता, पार्टी अध्यक्ष एच.एस. लक्की, श्री चंद्रमुखी, चीफ इंजीनियर संजय अरोरा सहित नगर निगम की टीम और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।वार्डवासियों ने सांसद, पार्षद और नगर निगम अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाने की पहल का स्वागत किया।

