HomeNews‘संघ गीतायनम्’ में संगीत और कथक से गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश

‘संघ गीतायनम्’ में संगीत और कथक से गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष और राष्ट्रीय गीत ‘वन्देमातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी अतिथि गृह में ‘संघ गीतायनम्’ संगीत व नृत्योत्सव आयोजित किया गया। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला और संस्कार भारती की पंचकूला इकाई के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में संगीत और कथक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम एवं भारतीय सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया गया।

संगीत निर्देशक अरुण कांत के निर्देशन में कलाकारों ने ‘हिन्दू जगेगा, विश्व जगेगा’, ‘हे जन्मभूमि भारत’ और ‘हम करें राष्ट्र आराधन’ सहित विभिन्न संघ गीत प्रस्तुत किए। वहीं, सामूहिक कथक नृत्य ने चरित्र निर्माण, साधना और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

पंचकूला नगर निगम के महापौर श्यामलाल बंसल मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्षा सुखमिंदर कौर बराड़, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता तथा संरक्षक कैलाश मित्तल और अरविंद शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

महापौर ने कहा कि भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के संकल्प के साथ देश की प्रगति के लिए कार्य करना आवश्यक है। मयंक बिंदल ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments