HomeNewsसी.आर.बी. पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ में विद्यार्थियों ने बिखेरी सांस्कृतिक रंग

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ में विद्यार्थियों ने बिखेरी सांस्कृतिक रंग

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ टैगोर थिएटर में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर नवीन कुमार मित्तल और प्रधानाचार्या संगीता मित्तल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देवी-वंदना, सूफी और जुगनी नृत्य, भांगड़ा, गुजराती लोकनृत्य तथा हिमाचली नाटी सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ‘मेरे घर राम आए’ प्रस्तुति के माध्यम से दीपावली की खुशियों को दर्शाया गया, जबकि देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम ने राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। ‘ओल्ड इज़ गोल्ड’ प्रस्तुति ने मोबाइल और सोशल मीडिया के दौर में घटते आपसी संवाद की ओर ध्यान आकर्षित किया।

विद्यार्थियों ने मेहनत, आत्मविश्वास, स्वस्थ खान-पान, शिक्षकों के सम्मान, ग्लोबल वार्मिंग और विज्ञापनों के युवा वर्ग पर पड़ने वाले प्रभाव जैसे विषयों को भी प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और अनुशासन की झलक देखने को मिली।

प्रधानाचार्या संगीता मित्तल ने कहा कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने शिक्षा और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चंडीगढ़ व राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना की। इस अवसर पर मेधावी खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया। डायरेक्टर नवीन कुमार मित्तल ने कहा कि वार्षिकोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments