HomeNewsAutomobilesसेगमेंट में पहली बार निसान ग्रेवाइट सीएनजी ने ट्विन-सिलेंडर रेट्रोफिटमेंट किट के...

सेगमेंट में पहली बार निसान ग्रेवाइट सीएनजी ने ट्विन-सिलेंडर रेट्रोफिटमेंट किट के साथ रखा कदम

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: निसान मोटर इंडिया ने आज ऑल-न्यू निसान ग्रेवाइट के लिए सरकार द्वारा प्रमाणित सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट लॉन्च करने का एलान किया। सेगमेंट में पहली बार स्मार्ट ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी पेश की गई है, जिससे 7-सीटर मॉड्यूलैरिटी और यूजएबिलिटी दोनों बनाए रखने में मदद मिलेगी।

इसे 16 राज्यों में 82,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्रेवाइट सीएनजी को इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिससे ग्राहकों को ज्यादा स्मार्ट, ज्यादा किफायती और पर्यावरण के दृष्टिकोण से ज्यादा बेहतर समाधान मिलेगा। साथ ही इस किट के लगने के बाद भी तीसरी पंक्ति में पर्याप्त जगह रहेगी, जिससे कम्फर्ट और रोजाना की गतिविधियों की व्यावहारिकता बनी रहेगी।

व्यावहारिक और भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार ग्रेवाइट सीएनजी में ‘स्मार्ट पावर को स्मार्ट सेविंग्स’ के साथ मिलाया गया है, जिससे बेहतरीन मॉड्यूलैरिटी, कम्फर्ट और रोजाना की गतिविधियों को बनाए रखने के साथ-साथ प्रति किलोमीटर पर कम खर्च होगा। सरकार द्वारा प्रमाणित इस सीएनजी किट को डेवलप करने, मैन्यूफैक्चर करने और क्वालिटी एश्योरेंस की जिम्मेदारी मोटोजेन ने संभाली है।

ग्राहक निसान के अधिकृत डीलर के माध्यम से सीएनजी किट इंस्टॉलेशन के लिए ऑर्डर कर सकते हैं। इससे उन्हें बेहद सुविधाजनक और भरोसेमंद तरीके से सीएनजी सॉल्यूशन मिल सकेगा। किट कंपोनेंट्स पर थर्ड पार्टी प्रोवाइडर की तरफ से 3 साल / 1,00,000 किलोमीटर की वारंटी भी मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments