सिटीन्यूज़ नॉउ
न्यू- चंडीगढ: चंडीगढ़ डिस्टेंस रनर्स और एनए कल्चरल सोसाइटी ने 26 अक्टूबर, 2025 को जयंति माजरी, न्यू चंडीगढ़ के पास तीसरी – माता जयंती हिल्स मैराथन का सफल आयोजन किया। इस आयोजन में 5, 10 और 21 किलोमीटर की श्रेणियों में 800 से अधिक धावकों ने भाग लिया। धावकों ने चुनौतीपूर्ण मार्ग पर अपनी ताकत और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया, जिसमें मिट्टी के रास्ते और महत्वपूर्ण पहाड़ीयों के हिस्से भी शामिल थे।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मुख्य अतिथि श्री बाल कृष्ण, अध्यक्ष स्कॉट एडिल और प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता हैप्पी मलिक द्वारा पुरस्कार वितरण करना था। 21 किलोमीटर और 10 किलोमीटर की टाइम रन के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। 5 किलोमीटर की रन एक गैर-टाइम फन रन थी, जिसका सभी उम्र के प्रतिभागियों ने आनंद लिया।
धावकों के लिए खाने पीने की बहुत ही अच्छी व्यवस्था की गई थी। एनए कल्चरल सोसाइटी की फाउंडर प्रेसिडेंट निखार आनंद मिधा ने सभी को सफल मैराथन के लिए बधाई दी और आगे भी इसी तरह के आयोजन करते रहने का आश्वासन दिया। इस मैराथन का उद्देश्य समाज में स्वस्थ और फिटनेस को बढ़ावा देना है जो बहूत ही सफल रहा ।

