HomeSport7वां ईवीए इंटर-एल्यूमनाई गोल्फ टूर्नामेंट आज संपन्न हुआ - 24 स्कूलों...

7वां ईवीए इंटर-एल्यूमनाई गोल्फ टूर्नामेंट आज संपन्न हुआ – 24 स्कूलों के खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबले

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: एक्स-विवेकाइट एसोसिएशन (ईवीए) द्वारा जीबी लीजेंड्स के सहयोग से आयोजित 7वां ईवीए इंटर- एल्यूमनाई गोल्फ टूर्नामेंट बड़े उत्साह के साथ आज संपन्न हुआ। इस टूर्नामेंट में पूरे उत्तर भारत के 24 प्रमुख स्कूलों का प्रतिनिधित्व करने वाले लगभग 150 गोल्फ खिलाड़ी एक साथ आए। यह टूर्नामेंट 18 होल्स में डबल पियोरिया फॉर्मेट में खेला गया। प्रतिभागियों ने कई कैटेगिरीज़ में मुकाबला किया और शानदार खेल दिखाया।

विजेताओं को 5 लाख रुपए के पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ओवाईए (ओल्ड यादविंदरियन एसोसिएशन – वाईपीएस, मोहाली) ने इंटर- एल्यूमनाई ट्रॉफी जीती, जबकि ईवीए कप पर अंगद मठाड़ू ने कब्ज़ा जमाया। पुरस्कार वितरण समारोह में कई गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया, जिनमें चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी; जीबी रियल्टी के संस्थापक और चेयरमैन गुरिंदर भट्टी; हरियाणा के एडवोकेट जनरल परविंदर सिंह चौहान; और पंजाब के एडीजीपी नौनिहाल सिंह शामिल थे।

एक्स-विवेकाइट एसोसिएशन (ईवीए) की टीम (वरुण राव, अविरात सुंद्रा और राबिया गिल) उपविजेता रही, जबकि सेक्टर 16 मॉडल स्कूल एल्यूमनाई टीम—जिसमें जस्टिस अमित रावल (सेवानिवृत्त), दीपक भारद्वाज और नवजोत मान शामिल थे—ने सैकंड रनरअप का खिताब हासिल किया। स्कूल की प्रिंसिपल, सेंट ऐन्स, वाईपीएस पटियाला (एवाईओएसए), स्प्रिंगडेल स्कूल, स्ट्रॉबेरी फील्ड्स हाई स्कूल, द लॉरेंस स्कूल सनावर और मॉडर्न स्कूल, बाराखंबा रोड शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments