HomeEditor's Pickसीआईआई में लॉन्च की गई नई किताब ‘गुल्लक – प्रेक्टिकल मंत्राज...

सीआईआई में लॉन्च की गई नई किताब ‘गुल्लक – प्रेक्टिकल मंत्राज फॉर फाइनेंशियल प्लानिंग’

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ : रोटेरियन और फाइनेंशियल एक्सपर्ट नितिन कपूर ने ‘गुल्लक – प्रेक्टिकल मंत्राज फॉर फाइनेंशियल प्लानिंग’ नामक एक नई किताब लिखी है। इस किताब का उद्देश्य व्यक्तिगत वित्त को सरल बनाना और सभी आयु समूहों में वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना है। गौरतलब है कि कपूर ने रोटरी चंडीगढ़ मिडटाउन (2024–25) के प्रेसिडेंट के रूप में कार्य किया है, और उन्हें रोटरी वर्ष (आर वाए ) 2026–27 के लिए रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के डिस्ट्रिक्ट एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी (निर्वाचित) के रूप में नामित किया गया है।

जालंधर में जन्मे और जालंधर तथा जयपुर में पले-बढ़े कपूर, भारत के फाइनेंशियल सेक्टर की एक गहरी और जमीनी समझ रखते हैं। यह समझ उन्हें उनकी एकेडमिक ट्रेनिंग और व्यापक इंडस्ट्री अनुभव—दोनों से प्राप्त हुई है। कपूर ने चेतना इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च से फाइनेंस में पीजीडीबीएम किया है| कपूर ने लगभग 25 वर्षों में वेल्थ क्रिएशन, क्लाइंट एडवाइजरी और स्ट्रेटेजिक विस्तार में विशेषज्ञता हासिल की है।

यह किताब, जिसका विमोचन यहां सेक्टर 31 स्थित सीआईआई के उत्तरी भारत मुख्यालय में किया गया। उन्होंने कहा, “यह बुनियादी बातों के बारे में है—अनुशासित बचत, लक्ष्यों पर आधारित निवेश, जोखिम प्रबंधन, और सबसे महत्वपूर्ण, निरंतरता, पर ध्यान केंद्रित करती है।” उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में आईआईएफएल कैपिटल के डायरेक्टर चिंतन मोदी; चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सीनियर मैनेजिंग डायरेक्टर दीपेंद्र सिंह संधू; सुरभि कालरा; डॉ. रीता कालरा और स. दलबीर सिंह भी शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments